इतना छोटा, लेकिन है पावरहाउस! Asus के नए Mini Gaming PC का कॉन्फिगरेशन जानकर रह जाओगे दंग

Asus ROG GR70 का साइज 280 x 180 x 60 mm है और इसका डिजाइन क्लीन व मॉडर्न रखा गया है। फ्रंट साइड में ईजी एक्सेस पोर्ट्स दिए गए हैं ताकि यूजर को कनेक्टिविटी में परेशानी न हो।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG GR70 कंपनी का पहला AMD-पावर्ड Mini Gaming PC है
  • सिर्फ 3-लीटर फॉर्म फैक्टर में हाई-एंड गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है
  • इसमें AMD Ryzen 9 9955HX3D प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5070 GPU है

Asus ROG GR70 Mini Gaming PC की कीमत CNY 14,999 (लगभग 1.87 लाख रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Asus

Asus ने अपने ROG (Republic of Gamers) ब्रांड के तहत नया ROG GR70 Mini Gaming PC लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला AMD-पावर्ड मिनी गेमिंग पीसी है जो हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर को कॉम्पैक्ट 3-लीटर फॉर्म फैक्टर में लाता है। इसमें AMD Ryzen 9 9955HX3D प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5070 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और क्रिएटिव वर्कलोड दोनों के लिए डिजाइन किया गया है।

फिलहाल Asus ने इस सिस्टम को चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत CNY 14,999 (लगभग 1.87 लाख रुपये) रखी गई है। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च और प्राइसिंग डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। यह डिवाइस प्रीमियम गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए टारगेट किया गया है, जो छोटे साइज में डेस्कटॉप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Advertisement

Asus ROG GR70 का साइज 280 x 180 x 60 mm है और इसका डिजाइन क्लीन व मॉडर्न रखा गया है। फ्रंट साइड में ईजी एक्सेस पोर्ट्स दिए गए हैं ताकि यूजर को कनेक्टिविटी में परेशानी न हो। इसमें दो DisplayPort 2.1, दो HDMI 2.1 FRL, एक Thunderbolt 4 (DisplayPort 2.1), छह USB 3.2 Gen 2 Type-A, एक USB 3.2 Gen 2 Type-C, 3.5 mm ऑडियो जैक, RJ45 LAN पोर्ट, DC-in और Kensington Lock का सपोर्ट है।

कनेक्टिविटी के मामले में भी Asus का सिस्टम फ्यूचर-रेडी है क्योंकि इसमें Wi-Fi 7 का सपोर्ट दिया गया है। मेमोरी के लिए इसमें दो SODIMM स्लॉट्स हैं जिनमें DDR5 RAM लगाई जा सकती है। वहीं स्टोरेज ऑप्शंस में दो M.2 2280 स्लॉट्स मिलते हैं जिनमें से एक PCIe 5.0 SSDs को सपोर्ट करता है और दूसरा PCIe 4.0 पर सीमित है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो ROG GR70 का कॉम्बिनेशन इसे एक हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग मशीन बनाता है। इसमें लगा Ryzen 9 9955HX3D प्रोसेसर 3D V-Cache टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो डेटा एक्सेस स्पीड बढ़ाकर गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करने का दावा करता है। वहीं RTX 5070 GPU ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क, गेम स्ट्रीमिंग और एडवांस रेंडरिंग के लिए पर्याप्त पावर देता है।

Advertisement

Asus ROG GR70 क्या है?

Asus ROG GR70 कंपनी का पहला AMD-पावर्ड Mini Gaming PC है, जो सिर्फ 3-लीटर फॉर्म फैक्टर में हाई-एंड गेमिंग और क्रिएटिव वर्कलोड के लिए डिजाइन किया गया है।

Asus ROG GR70 में कौन-सा प्रोसेसर और GPU दिया गया है?

इसमें AMD Ryzen 9 9955HX3D प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5070 GPU दिया गया है, जो टॉप-लेवल गेमिंग और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

Asus ROG GR70 की कीमत कितनी है?

फिलहाल यह चीन में CNY 14,999 (लगभग 1.87 लाख रुपये) में लॉन्च हुआ है। Asus ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च या इंडिया प्राइसिंग की जानकारी साझा नहीं की है।

Advertisement

Asus ROG GR70 की मेमोरी और स्टोरेज ऑप्शंस क्या हैं?

इसमें दो SODIMM स्लॉट्स हैं जिनमें DDR5 RAM लगाई जा सकती है और दो M.2 2280 स्लॉट्स हैं - एक PCIe 5.0 SSDs के लिए और दूसरा PCIe 4.0 SSDs के लिए।

Asus ROG GR70 की खास बात क्या है?

इसका सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 3-लीटर कॉम्पैक्ट साइज है जिसमें Ryzen 9 और RTX 5070 जैसी हाई-एंड हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन दी गई है, जो इसे मार्केट का सबसे पावरफुल मिनी गेमिंग पीसी बनाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.