मीडियाटेक 8183 प्रोसेसर से लैस नई Asus Chromebook Detachable CM3 हुई लॉन्च, जानें कीमत

माना जा रहा है कि यह डिवाइस Lenovo Chromebook Duet के मुकाबले में उतारी गई है जो कि ChromeOS पर ही रन करती है। Asus Chromebook Detachable CM3 की स्पेसिफिकेशन्स भी बहुत हद तक लेनोवो क्रॉमबुक जैसी ही हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 5 जून 2021 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Asus की इस Chromebook में 27Whr 2-cell Li-ion बैटरी है
  • डिवाइस में स्टाइलस स्पोर्ट भी है जो कि Chromebook के अंदर ही दिया गया है।
  • इसमें 128 जीबी की eMMC ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

Asus Chromebook Detachable CM3 केवल मिनरल ग्रे कलर में ही उपलब्ध है।

Asus ने Asus Chromebook Detachable CM3 को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में ऑक्टाकोर मीडियाटेक 8183 प्रोसेसर है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Lenovo Chromebook Duet के मुकाबले में उतारी गई है जो कि ChromeOS पर ही रन करती है। Asus Chromebook Detachable CM3 की स्पेसिफिकेशन्स भी बहुत हद तक लेनोवो क्रॉमबुक जैसी ही हैं। मगर इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी दी गई हैं जो इसको ज़रा आगे ले जाती हैं। यूएस में Asus website पर इस डिवाइस को लिस्ट कर दिया गया है। अन्य क्षेत्रों में यह कब लॉन्च होगी इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 
 

Asus Chromebook Detachable CM3 price, availability

ChromeOS से लैस यह Asus Chromebook Detachable CM3 भले ही लॉन्च हो गई है मगर कंपनी की वेबसाइट पर अभी इसे "coming soon" में ही दिखाया जा रहा है। इसके 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमश: $349.99 (लगभग 25,500 रुपये) और $369.99 (लगभग 27,000 हजार रुपये) है। कंपनी ने इसमें मिनरल ग्रे का केवल एक ही कलर ऑप्शन दिया है। 
Advertisement
 

Asus Chromebook Detachable CM3 specifications, features

Asus Chromebook Detachable CM3 में 10.5 इंच की (1,920X1,200 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है और इसमें 320 निट्स की डिस्प्ले ब्राइटनेस है। इसमें स्टाइलस स्पोर्ट भी है जो कि Chromebook के अंदर ही दिया गया है। इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक 8183 प्रोसेसर है जिसके साथ Arm Mali-G72 MP3 जीपीयू को पेअर किया गया है। इस क्रॉमबुक में 4 जीबी की LPDDR4X रैम और 128 जीबी की eMMC ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसका डिटेचेबल कीबोर्ड POGO पिन के द्वारा डिवाइस से जुड़ जाता है और केस/कवर की तरह लगने लगता है। साथ ही इसमें रियर में एक ड्यूल हिंज वाला किकस्टैंड भी अंदर ही दिया गया है। यह भी डिटेचेबल है और फैबरिक कवर्ड है। यह पोट्रेट और लैंडस्केप दोनों ही मोड में काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की ओर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और आगे की ओर सेल्फी और वीडियोकॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक और एक यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस Chromebook में 27Whr 2-cell Li-ion बैटरी है जिसे टाइप-सी पोर्ट या 45W के AC एडेप्टर के द्वारा चार्ज किया जा सकता है। इसका आकार 25.54x16.72x0.79cm है और भार 510 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.