ऐप्पल के नए मैकबुक लैपटॉप 27 अक्टूबर को हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2016 10:59 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल द्वारा 27 अक्टूबर को इवेंट आयोजित किए जाने की खबर है
  • मैकबुक प्रो के नए जेनरेशन डिवाइस पेश किए जाने की है उम्मीद
  • मैकबुक एयर का भी अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया जाएगा
ऐप्पल 27 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। इवेंट में कंपनी द्वारा मैकबुक प्रो और मैकबुक एयर लैपटॉप के नए जेनरेशन डिवाइस पेश किए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि 2015 के बाद कंपनी की मैकबुक सीरीज में यह पहला बड़ा अपग्रेड होगा। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मैकबुक प्रो के नए वर्ज़न में यूएसबी टाइप-सी और थंडरबोल्ट 3 पोर्ट होंगे। यह भी बताया गया है कि नए मैकबुक प्रो से मैगसेफ, आम यूएसबी और थंडरबोल्ट 2 पोर्ट की छुट्टी होने वाली है।

अगर पुराने दावों को सही माना जाए तो हम मैकबुक प्रो में कुछ बड़े अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। कीबोर्ड पर फंक्शन बटन की जगह ओलेड पैनल आ सकता है। पैनल को टचआईडी से इंटिग्रेट किया जाएगा जिसके बाद लैपटॉप को फिंगरप्रिंट के जरिए एक्सेस करना संभव होगा।

नया मैकबुक एयर भी यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके अलावा मैक लाइनअप में 5K रिज़ॉल्यूशन वाला मॉनीटर लाने की भी तैयारी है। दावा किया गया था कि कंपनी ने इस प्रोडक्ट के लिए एलजी के साथ साझेदारी की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Laptops, MacBook, MacBook Pro, MacBooks, PC

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  2. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  3. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  4. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  5. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
  6. Moto Buds 2 भारत में हो रहे 19 मई को लॉन्च, यहां जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
  9. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  10. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.