MacBook Air (2025) की आज से सेल शुरू, Rs 10 हजार सस्ता खरीदने का मौका!

MacBook Air (M4) की भारत में कीमत 99,900 रुपये रखी गई है, जिसमें इसका बेस मॉडल 16GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, 15 इंच मॉडल को इसी कॉन्फिग्रेशन में 1,24,900 रुपये में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 18:23 IST
ख़ास बातें
  • MacBook Air (M4) की भारत में कीमत 99,900 रुपये रखी गई है
  • 15 इंच मॉडल को इसी कॉन्फिग्रेशन में 1,24,900 रुपये में पेश किया गया है
  • दोनों वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते हफ्ते अपना एंट्री लेवल मैकबुक, MacBook Air (2025) भारत में लॉन्च किया था। नया मैकबुक 10 कोर चिपसेट M4 के साथ आता है और इसमें 13-इंच और 15 इंच डिस्प्ले साइज ऑप्शन मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपये रखी गई है, लेकिन इच्छुक ग्राहकों के पास नए MacBook Air को भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। जी हां, ग्राहक एक हफ्ते पहले लॉन्च हुए मैकबुक को बड़ी छूट के साथ खरीद सकते हैं। हम नीचे आपको MacBook Air (M4) पर मिलने वाली डील और इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

MacBook Air (M4) deal

MacBook Air (M4) की भारत में कीमत 99,900 रुपये रखी गई है, जिसमें इसका बेस मॉडल 16GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, 15 इंच मॉडल को इसी कॉन्फिग्रेशन में 1,24,900 रुपये में पेश किया गया है। इसकी सेल आज, 12 मार्च से शुरू हुई है। शुरुआती ग्राहकों के पास एक आकर्षक डील का फायदा उठाने का मौका है। Apple अपने आधिकारिक स्टोर पर नए MacBook Air (M4) को Amex, ICICI या Axis Bank के कार्ड के जरिए खरीदने पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। ऑफर दोनों स्क्रीन साइज पर दिया जा रहा है।
Advertisement

यदि ग्राहक इस इंस्टेंट कैशबैक ऑफर का फायदा लेते हैं, तो उनके लिए नए MacBook Air (M4) की इफेक्टिव कीमत 89,900 (13-इंच स्क्रीन साइज) और 1,14,900 रुपये (15-इंच स्क्रीन साइज) हो जाएगी। इसके अलावा, ग्राहकों इसे 24 महीनों तक के लिए No Cost EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं। नए मैकबुक एयर को Midnight, Silver, Sky Blue और Starlight शेड्स में पेश किया गया है।
 

MacBook Air (2025) Specifications

MacBook Air (2025) में दो डिस्प्ले साइज आते हैं जिसमें एक 13-inch (2,560×1,664 pixels) है, और दूसरा 15-inch (2,880×1,864 pixels) डिस्प्ले मॉडल है। ये Super Retina डिस्प्ले से लैस हैं। पिक्सल डेंसिटी 224ppi की है जबकि पीक ब्राइटनेस 500nits की है। MacBook Air (2025) में M4 चिप लगी है। यह 10 कोर वाला CPU है जिसमें चार परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं और चार एफिशिएंसी कोर भी अलग से दिए गए हैं। इसमें 16-कोर न्यूरल इंजन है और 8-कोर जीपीयू लगा है। 
Advertisement

MacBook Air (2025) में 24GB तक रैम का विकल्प है और 2TB तक SSD स्टोरेज ली जा सकती है। इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है जिसमें Spatial Audio और 3-mic एर्रे का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा दो Thunderbolt 4/ USB 4 पोर्ट, एक MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट, और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। 

MacBook Air (2025) में Touch ID बटन दिया गया है जिसकी मदद से लैपटॉप को अनलॉक किया जा सकता है। इसमें Force Touch ट्रैकपैड है जिसमें फोर्स क्लिक और मल्टी टच जेस्चर सपोर्ट है। इसके अलावा यह 1080p FaceTime कैमरा के साथ आता है जिसमें सेंटर स्टेज, और डेस्क व्यू सपोर्ट मिल जाता है। 
Advertisement

13 इंच के MacBook Air में 53.8Wh की लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है। यह 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 15 इंच वेरिएंट में 66.5Wh की बैटरी मिलती है जो थोड़ी बड़ी है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप वेब ब्राउजिंग के लिए 15 घंटे का बैकअप दे सकता है, जबकि Apple TV के माध्यम से वीडियो प्लेबैक के लिए 18 घंटे का बैकअप दे सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.