Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Acer Aspire One पर ₹4,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है।
Amazon Sale में Acer Aspire One लैपटॉप ₹34,990 की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध
Photo Credit: Acer
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए एक अच्छी डील सामने आई है। सेल के दौरान Acer Aspire One को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप रोजमर्रा के काम, पढ़ाई और ऑफिस से जुड़े कामों के लिए बनाया गया है और इसमें AMD Ryzen 5 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। Amazon पर इसका 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹38,990 में लिस्टेड है। कीमत को और कम करने के लिए इस पर कूपन और बैंक छूट का बेनिफिट भी लिया जा सकता है।
कीमत की बात करें तो Amazon पर Acer Aspire One के इस A114-43 मॉडल को 38,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। ये कीमत पहले से ही लॉन्च प्राइस से लगभग ₹11,000 कम है। इसके ऊपर Amazon अपने ग्राहकों को ₹1,000 का कूपन डिस्काउंट भी दे रहा है, जो इफेक्टिव कीमत को 37,990 रुपये पर ले आता है।
इसके बाद भी अगर आप बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हैं, तो कीमत और नीचे आ जाएगी। SBI के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 की एक्स्ट्रा छूट का बेनिफिट लिया जा सकता है। जो कीमत को ₹34,990 पर ले आएगा।
Acer Aspire One में AMD Ryzen 5-40 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम स्पीड 4.3GHz तक जाती है। इसके साथ 8GB LPDDR5 RAM मिलती है, जो सामान्य मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के कामों के लिए उपयोगी है। 256GB स्टोरेज SSD के रूप में मिलती है। ग्राफिक्स के लिए AMD Radeon 610M का इस्तेमाल किया गया है। लैपटॉप में 14 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। इसमें TFT LCD पैनल और LED बैकलाइट मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Windows 11 Home दिया गया है और Microsoft Office का सपोर्ट भी मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में USB Type-C, USB Type-A और USB 2.0 पोर्ट के साथ HDMI पोर्ट दिया गया है। इसमें Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट मिलता है। वीडियो कॉल के लिए HD वेबकैम और माइक्रोफोन भी दिया गया है। लैपटॉप में 55Wh की 3-सेल बैटरी मिलती है और इसके साथ 65W का पावर एडाप्टर दिया जाता है। डिजाइन की बात करें तो इसका रंग सिल्वर है और वजन करीब 1.48 किलोग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।