एसर ने भारत में लॉन्च किया 'दुनिया का सबसे पतला कनर्वटेबल लैपटॉप'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2016 09:40 IST
ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में 14 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
  • मोटाई 10.98 ग्राम और वज़न 12 किलोग्राम है
  • देश के बड़े रिटेल स्टोर पर मिलेगा
एसर ने आईएफए 2016 में अपनी स्पिन सीरीज़ में नए टू-इन-वन लैपटॉप लॉन्च किये थे। इसके साथ ही कंपनी ने स्विफ्ट और प्रीडेटर सीरीज़ के डिवाइस भी पेश किए थे। एसर ने बुधवार को स्पिन 7 लैपटॉप के भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया। इस लैपटॉप की कीमत 1,09,000 रुपये है। यह लैपटॉप देशभर के बड़े रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

विंडोज़ 10 पर चलने वाले एसर स्पिन 7 को कंपनी दुनिया का सबसे पतला कनवर्टेबल नोटबुक बता रही है। यह लैपटॉप पूरी तरह से एल्युमिनियम यूनिबॉडी का बना है जिसकी मोटाई 10.98 मिलीमीटर है। इसका वज़न 1.2 किलोग्राम है। लैपटॉप के डिस्प्ले को 360 डिग्री पर घुमाया जा सकता है जिससे यह लैपटॉप एक टैबलेट में कनवर्ट हो जाता है। लॉन्च के मौके पर कंपनी ने कहा कि इस लैपटॉप में 14 इंच फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले है जिसे 13 इंस लैपटॉप के साइज़ वाले कवर में लगाया जा सकता है।

एसर स्पिन 7 में सातवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई7-7वाई75 प्रोसेसर, 8 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम, एक 256 जीबी साटा III एसएसडी और दो यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी वी3.1) पोर्ट हैं। इसमें वाई-पाई 802.11 एसी कनेक्टिविटी, एक मेमोरी कार्ड रीडर और 2770 एमएएच की 4 सेल बैटरी है जिसके 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। इसके अलावा यह लैपटॉप डॉल्बी ऑडियो प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

लॉन्च के समय एसर इंडिा के सीनियर डायरेक्टर और कंज्यूमर बिज़नेस हेड चंद्रहास पाणिग्रही ने कहा, ''हम भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर बेहद खुश हैं। ''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.