एसर ने लॉन्च किए नए बजट लैपटॉप, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2016 10:00 IST
एसर ने एस्पायर सीरीज़ में अपना सी22 और सी24 ऑल-इन-वन पीसी लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों लैपटॉप को क्रमशः 21.5 और 23.8 इंच स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया गया है। नए एसर एस्पायर सी22 एआईओ वेरिएंट की कीमत 449.99 डॉलर (करीब (30,600 रुपये) से शुरू होती है जबकि एस्पायर सी24 एआईओ की कीमत 699.99 डॉलर (करीब 47,600 रुपये) से शुरू होती है।

एसर के दोनों नए डेस्कटॉप पीसी में (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी डिस्प्ले है। इनकी सबसे अहम ख़ासियत है इन दोनों वेरिएंट में 0.31 इंच (करीब 8 मिलीमीटर) मोटे बेज़ेल का होना। हालांकि, नए एसर एस्पायर सी22 और एस्पायर सी24 एआईओ अभी टचस्क्रीन वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है, लेकिन यूज़र डिस्प्ले को 5 और 20 डिग्री पर घुमा सकते हैं।
Advertisement

ख़ास बात है कि एसक ने इन पीसी में यूज़र को विंडोज़ 10, फ्रीडॉस और डेस्कटॉप कंप्यूटर के लिए लिनक्स सिंपल लिनक्स दिया है।

एसर एस्पायर सी22 वेरिएंट में इंटेल सेलेरॉन जे3160 प्रोसेसर है जो 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है जबकि सी24 में इंटेल आई3 प्रोसेसर है जो 22.30 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। एसर एस्पायर सी22 में 500 जीबी एचडीडी स्टोरेज और 4जीबी डीडीआर3एल एसडीआरएएम जबकि एस्पायर सी24 1टीबी स्टोरेज और 8 जीबी डीडीआर4 एसडीआरएएम दी गई है।
Advertisement

एसर के इन नए वेरिएंट को प्रीमियम तो नहीं कहा जा सकता और ना ही इनमें बेहद ख़ास फ़ीचर दिए गए हैं। इनमें बजट में एआईओ पीसी कैटेगरी मिलती है। एस्पायर सी22 और एस्पायर सी24 बााजार में ऑनलाइन रिटेलर के पास खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  2. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  3. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  4. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  5. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  6. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  8. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  10. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.