शाओमी मी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, एक बटन दबाने पर तीन सेकेंड में हो जाएगा फोल्ड

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2016 16:57 IST
शाओमी ने अपना पहला दो-पहिया सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर नाइनबोट मिनी पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। और इस साल कंपनी ने जून में क्यूसाइकिल इलेक्ट्रिक फोल्डिंग बाइक पेश की थी। शाओमी और इसके साझेदार इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में नई कंपनियां नहीं हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही टीज़र जारी कर सोमवार को एक नए इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च करने के संकेत दिए थे। अब, शाओमी ने चीन में अपने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म मीजिया पर नया मी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर एयरक्राफ्ट ग्रेड के एल्युमिनियम बॉडी और एक पोर्टेबल फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ आता है। नए फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत कंपनी ने 1,999 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है और यह 15 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध है।

मी इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है और यह एलजी 1850 ईवी-लीथियम आयन बैटरी के साथ आता है। बैटरी की क्षमता 280Wh है। इस स्कूटर की पावर 500 वाट है। आगे की तरफ पहिये में एक ई-एबीएस एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है जबकि डबल डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि यह स्कूटर आसानी से चल सके।
Advertisement

ख़ास बात है कि मी इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ एक बटन दबाकर प्रेस किया जा सकता है और यह तीन सेकेंड में ही सिमट जाता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर एक काइनटिक एनर्जी रिकवरी सिस्टम के साथ आता है जो काइनेटिक एनर्जी को इलेक्ट्रिकल एनर्जी में बदल जाता है और इससे स्कूटर की बैटरी लाइफ बढ़ जाती है। यूज़र ऐप से ही इस एनर्जी रिकवरी सिस्टम की वेल्यू को एडजस्ट कर सकते हैं।

स्कूटर को यूज़र के स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। ऐसा करके स्कूटर की स्पीड, बैटरी लाइफ और बैटरी की जानकारी हासिल की जा सकती है। मी इलेक्ट्रिक स्कूटर का वज़न 12.5 किलोग्राम है।
Advertisement

मी इलेक्ट्रिक स्कूटर व्हाइट व ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने अभी इस स्कूटर को चीन से बाहर लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। और शाओमी के दूसरे प्रोडक्ट की तरह ही हो सकता है कि यह स्कूटर सिर्फ चीन में ही उपलब्ध हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.