Xiaomi का दावा, हफ्ते भर में बिके 1 लाख से ज़्यादा Redmi Earbuds S

Redmi Earbuds S ट्रू वायरलेस ईयरफोन को केवल एक ही रंग में लॉन्च किया गया है, जो है ब्लैक। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 का हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 4 जून 2020 18:08 IST
ख़ास बातें
  • 26 मई को लॉन्च हुआ था Redmi Earbuds S
  • दूसरे ब्रांड के ईयरफोन की तुलना में बेहद किफायती है रेडमी ईयरबड्स एस
  • ईयरबड्स को पानी से बचाव के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन मिला

7.2 मिलीमीटर ड्राइवर से लैस है Redmi Earbuds S

Redmi Earbuds S भारत में 26 मई को लॉन्च किए गए थे, और अभी लॉन्च को 10 दिन भी पार नहीं हुए हैं कि कंपनी ने इसे सेल के लिहाज से सुपरहिट प्रोडक्ट घोषित कर दिया है। दरअसल, Xiaomi का दावा है कि रेडमी ईयरबड्स एस की 1 लाख यूनिट देश में बिक चुकी है, वो भी केवल 1 हफ्ते के अंदर। रेडमी ईयरबड्स एस ट्रू वायरलेस ईयरफोन की सफलता का बड़ा कारण है इसकी कीमत। भारत में रेडमी ईयरबड्स एस की कीमत 1,799 रुपये है।

बिक्री के इस आंकड़े की जानकारी Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन वे ट्वीट के जरिए दी, जिसमें बताया गया कि 27 मई को ईयरबड्स की सेल शुरू हुई और 1 हफ्ते के अंदर ही ईयरफोन की 1 लाख यूनिट्स को बेचा जा चुका है। अपने इस ट्वीट में जैन ने दावा किया कि यह भारत में 2020 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बेचा जाने वाला ट्रू वायरलेस ईयरफोन है।
Advertisement
 

महज सात दिन के अंदर रेडमी ईयरबड्स एस की सेल के आंकड़े बेहद ही सराहनीय हैं। इस सफलता का कारण इसकी कीमत और फीचर्स दोनों ही है। Redmi Earbuds S की कीमत 1,799 रुपये है, जो आज की तारीख में भारत में किसी नामी ब्रांड का सबसे किफायती वायरलेस ईयरफोन है।
 

Redmi Earbuds S features, specifications

Redmi Earbuds S ट्रू वायरलेस ईयरफोन को केवल एक ही रंग में लॉन्च किया गया है, जो है ब्लैक। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 का हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है। रेडमी ईयरफोन्स 7.2 मिलीमीटर ड्राइवर से लैस है और खास बात यह है कि इसमें पानी से बचाव के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन शामिल है। ईयरफोन का वज़न 4.1 ग्राम है।
Advertisement

रेडमी ईयरबड्स एस ट्रू वायरलेस ईयरफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह प्रति चार्ज में चार घंटे तक चल सकते हैं। यदि चार्जिंग केस के बैटरी बैकअप को भी जोड़ दिया जाए तो यह कुल 12 घंटे तक के इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Earbuds S पर गेमिंग यूजर्स को लो-लेटेंसी मोड का भी फायदा मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन से ईयरफोन तक साउंड ट्रांस्फर होने में कम देरी लगाएगा।

इसके अलावा यह Realtek RTL8763BFR ब्लूटूथ चिप के साथ आता है, जिसकी वजह से इसमें वॉयस असिस्टेंट और बाहरी नॉयज में कमी के लिए सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में हमने Realme Buds Air Neo, Mi True Wireless Earphones 2, और OnePlus Bullets Wireless Z की लॉन्चिंग को भी देखा है, जिनकी कीमत 5,000 रुपये के अंदर है। तो यकीनन कीमत के मामले में रेडमी के यह ईयरबड्स बाकि सभी ब्रांड्स को टक्कर दे सकते हैं।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Earbuds S, True Wireless Earphones, Bluetooth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.