• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • 37 हजार फीट पर विमान उड़ा रहे पायलटों को आई नींद, लैंडिंग का भी पता नहीं चला, फ‍िर क्‍या हुआ जानें

37 हजार फीट पर विमान उड़ा रहे पायलटों को आई नींद, लैंडिंग का भी पता नहीं चला, फ‍िर क्‍या हुआ जानें

सूडान के खार्तूम से इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा (Addis Ababa) के लिए उड़ान भरते समय इथियोपियन एयरलाइंस के दो पायलट सो गए।

37 हजार फीट पर विमान उड़ा रहे पायलटों को आई नींद, लैंडिंग का भी पता नहीं चला, फ‍िर क्‍या हुआ जानें

एटीसी ने कई बार पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जब विमान रनवे से ऊपर चला गया, तो ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया।

ख़ास बातें
  • यह घटना सोमवार को हुई
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल भी नहीं कर पाया संपर्क
  • आखिरकार विमान सुरक्षित उतर गया
विज्ञापन
यात्री विमानों में दो पालयट होते हैं, जो लोगों की सुरक्षित और सुगम यात्रा को सुनिश्चित करते हैं। लेकिन क्‍या हो, जब दोनों को नींद आ जाए। हैरान करने वाला वाकया इथियोपियन एयरलाइंस से सामने आया है, जहां विमान उड़ा रहे पायलट सो गए और फ्लाइट तय वक्‍त पर लैंड नहीं कर पाई। सूडान के खार्तूम से इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा (Addis Ababa) के लिए उड़ान भरते समय इथियोपियन एयरलाइंस के दो पायलट सो गए। इसके चलते विमान की लैंडिंग छूट गई। 

एविएशन हेराल्ड के अनुसार, यह घटना सोमवार को हुई। बताया गया है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने उस वक्‍त अलर्ट जारी किया, जब फ्लाइट संख्‍या ET343 एयरपोर्ट के पास पहुंची, लेकिन उतरना शुरू नहीं किया। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि फ्लाइट लैंड नहीं करेगी और दोनों पायलट सो रहे होंगे।

एटीसी ने कई बार पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जब विमान रनवे से ऊपर चला गया, तो ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया। ऑटोपायलट के डिस्‍कनेक्‍ट होने से विमान क अलार्म बजने लगा, जिसने पायलटों को नींद से जगा दिया। इसके बाद उन्होंने रनवे पर उतरने के लिए विमान को घुमाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और विमान सुरक्षित उतर गया।

एविएशन सर्विलांस सिस्टम ADS-B के डेटा ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि विमान रनवे के ऊपर से उड़ गया। इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल भी चिंता में आ गया। उसने कई बार पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सर्विलांस सिस्टम ने विमान के फ्लाइट पथ की एक इमेज भी पोस्ट की है। एविएशन एनालिस्‍ट एलेक्स मैकेरास ने भी इस घटना के बारे में ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने इसके लिए पायलट की थकान को भी जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि पायलटों के कई-कई घंटों तक विमान उड़ाने की शिकायतें आती हैं, जिसके चलते उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती।

इसी तरह की एक घटना मई में सामने आई थी, जब न्यूयॉर्क से रोम की उड़ान के दौरान दो पायलट सो गए थे और विमान जमीन से 38 हजार फीट ऊपर चला गया था। इस घटना में भी विमान ऑटोपायलट मोड में जमीन से 37 हजार फीट ऊपर उड़ रहा था।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »