Samsung भारत में लॉन्‍च करेगी 6 लैपटॉप

जिन 6 लैपटॉप्‍स को आज लॉन्‍च किया जाने वाला है, उनमें से 5 को स्‍पेन के बार्सिलोना में आयोजित MWC 2022 में अनवील किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Book 2, Galaxy Book 2 360 और Book 2 Pro का होगा लॉन्‍च
  • Galaxy Book 2 Pro 360 और Galaxy Book 2 बिजनेस को भी पेश किया जाएगा
  • Galaxy Book Go को भी किफायती डिवाइस के तौर पर लाने की तैयारी है

कंपनी का कहना है कि उसने कंस्‍यूमर्स के फीडबैक को देखते हुए नए गैलेक्सी बुक लैपटॉप को इंडिया में लाने का फैसला किया है।

Photo Credit: Samsung

सैमसंग (Samsung) आज यानी 17 मार्च को इंडिया में 6 नए Galaxy Book लैपटॉप लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने Gadgets 360 को बताया है कि उसकी नई लाइनअप में Samsung Galaxy Book 2, Galaxy Book 2 360, Galaxy Book 2 Pro, Galaxy Book 2 Pro 360 और Galaxy Book 2 बिजनेस लैपटॉप के साथ किफायती Galaxy Book Go शामिल होंगे। खास बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी बुक लैपटॉप्‍स की कीमत देश में 40 हजार रुपये से शुरू होगी। कंपनी ने बताया है कि इन लैपटॉप्‍स की प्री-बुकिंग करने वाले कस्‍टमर्स के लिए वह बैंक कैशबैक ऑफर और बंडल्‍ड गिफ्ट लाएगी। 

जिन 6 लैपटॉप्‍स को आज लॉन्‍च किया जाने वाला है, उनमें से Samsung Galaxy Book 2, Galaxy Book 2 360, Galaxy Book 2 Pro, Galaxy Book 2 Pro 360 और Galaxy Book 2 बिजनेस को स्‍पेन के बार्सिलोना में आयोजित MWC 2022 में अनवील किया गया था। जबकि Galaxy Book Go ने पिछले साल जून में अमेरिका समेत वेस्‍टर्न मार्केट में शुरुआत की थी। कंपनी ने बताया है कि सभी नए मॉडल आउट-ऑफ-द-बॉक्स Windows 11पर चलेंगे।

सैमसंग ने आखिरी बार साल 2013-14 में अपने विंडोज लैपटॉप इंडिया में लॉन्‍च किए थे। करीब 8 साल बाद एक बार फ‍िर कंपनी इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन को मजबूत करने आ रही है। कंपनी का कहना है कि उसने कंस्‍यूमर्स के फीडबैक को देखते हुए नए गैलेक्सी बुक लैपटॉप को इंडिया में लाने का फैसला किया है।

COVID-19 महामारी की वजह से वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई का जोर बढ़ा है। इसकी वजह से लैपटॉप की डिमांड तेज हुई है। यह भी एक वजह है, जिसने सैमसंग को इंडिया में उसके लैपटॉप बिजनेस को बढ़ाने के लिए तैयार किया है। सैमसंग क्‍यों छह अलग-अलग मॉडल्‍स के साथ मार्केट में एंट्री कर रही है। इस पर कंपनी का कहना है कि उसकी योजना अलग-अलग कंस्‍यूमर सेगमेंट को पूरा करने की थी। 
Advertisement

ऐसा लगता है कि साउथ कोरियाई सैमसंग ‘गैलेक्सी बुक गो' को पेश करके Realme और Xiaomi को चुनौती देने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि Galaxy Book Go लैपटॉप मुख्य रूप से यंग कंस्‍यूमर्स पर फोकस करेगा। इसमें वो स्‍टूडेंट भी शामिल हैं, जो आकर्षक कीमत पर डिवाइस की तलाश कर रहे हैं। 
Advertisement

इन लैपटॉप्‍स की सटीक कीमत का खुलासा तो लॉन्‍च में ही हो सकेगा। हालांकि कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि Galaxy Book Go को सिर्फ Wi-Fi वेरिएंट में लाया जाएगा। ग्‍लोबल मार्केट में इसके LTE और 5G ऑप्‍शंस भी लाए गए थे। उन मार्केट्स में इसे 349 डॉलर (लगभग 26,700 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

4 जीबी

ओएस

Windows 11

हार्ड डिस्क

500GB

ग्राफ़िक्स

Intel UHD Graphics

वज़न

1.88 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.