Redmi AirDots S जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, Xiaomi ने दिया इशारा

Redmi India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए घोषणा की गई है, जिसमें ऐलान किया गया है कि अब रेडमी ब्रांड का ऑडियो प्रोडक्ट मार्केट में आएगा। इस ट्विटर पोस्ट में एक शॉर्ट वीडियो क्लिप साझा किया गया है, जिससे इशारा मिला है कि यह म्यूज़िक-फोकस प्रोडक्ट हो सकता है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 19 मई 2020 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Redmi AirDots S भारत में हो सकते हैं लॉन्च
  • टीज़र वीडियो में ऑडियो प्रोडक्ट की दी गई जानकारी
  • Xiaomi ने हाल ही में लॉन्च किया Mi True Wireless Earphones 2

Redmi ब्रांडिंग के साथ स्मार्टफोन और पावर बैंक मार्केट में उपलब्ध

भले ही कोरोना वायरस महामारी के बीच देशभर में लॉकडाउन लागू है, लेकिन Xiaomi लगातार अपने नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाती जा रही है। अब बारी है नए रेडमी प्रोडक्ट की है। कंपनी भारत में Redmi ब्रांड के तहत स्मार्टफोन लाने के लिए जानी जाती है। अब रेडमी ब्रांड ऑडियो सेगमेंट में एंट्री करेगा। कंपनी ने वायरलेस प्रोडक्ट लॉन्च करने का इशारा दिया है, जो कि रेडमी के ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स हो सकते हैं। ऐसे में Redmi AirDots S True Wireless Earphones के संकेत मिल रहे हैं, जो हाल ही में चीन में लॉन्च हुए थे।

Redmi India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए घोषणा की गई है, जिसमें ऐलान किया गया है कि अब रेडमी ब्रांड का ऑडियो प्रोडक्ट मार्केट में आएगा। इस ट्विटर पोस्ट में एक शॉर्ट वीडियो क्लिप साझा किया गया है, जिससे इशारा मिला है कि यह म्यूज़िक-फोकस प्रोडक्ट हो सकता है। इसके अलावा कंपनी के ट्वीट में लिखे कैप्शन से संकेत मिलता है कि यह वायरलेस प्रोडक्ट होगा। कुल मिलाकर सारी जानकारियां यही इशारा कर रही हैं कि कंपनी Redmi ब्रांड के तहत या तो True Wireless Earphones लॉन्च कर सकती है या फिर वायरलेस स्पीकर, जो किफायती और वैल्यू फॉर मनी होगा।
Advertisement

हमारे अनुसार, कंपनी भारत में True wireless earphones लॉन्च कर सकती है, जो कि Redmi AirDots S हो सकते हैं। यह ईयरफोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए थे। इन ईयरफोन की कीमत CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) है और भारत में भी इसी कीमत में यह लॉन्च किए जा सकते हैं। इस ईयरफोन का वज़न 4.1 ग्राम है, जो कि हर चार्ज पर 4 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

इसके अलावा यह भी संभावना है कि कंपनी वायरलेस स्पीकर को रेडमी ब्रांड के तहत लॉन्च करे। शाओमी ने हाल ही में Mi True Wireless Earphones 2 को 4,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.