Realme का यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश देगा 90 दिनों का बैकअप, 3 सितंबर को होगा लॉन्च

Realme M1 Sonic Electric Toothbrush में हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक मोटर और ड्यूपॉन्ट एंटी-बैक्टीरियल ब्रिसल्स मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 2 सितंबर 2020 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme M1 Sonic Electric Toothbrush में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • इलेक्ट्रॉनिक टूथब्रश में मिलेंगे व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन
  • Realme 7 सीरीज़ के साथ 3 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होगा टूथब्रश

Realme M1 Sonic Electric Toothbrush में दिए जाएंगे चार क्लीनिंग मोड

Realme 3 सितंबर को Realme M1 Sonic Electric Toothbrush लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश को लॉन्च से पहले रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिसके साथ इसके फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। इस ब्रश में हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक मोटर और ड्यूपॉन्ट एंटी-बैक्टीरियल ब्रिसल्स मौजूद होंगे। रियलमी का यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश सिंगल चार्ज पर 90 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा, इसके अलावा इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।

Realme द्वारा सार्वजनिक किए गए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Realme M1 Sonic Electric Toothbrush में चार क्लीनिंग मोड दिए जाएंगे। एक होगा सेंसिटिव दांतों के लिए Soft Mode, डेली यूज़ के लिए Clean Mode, डीप क्लीनिंग के लिए  White Mode और दांतों को चमकाने के लिए Polish Mood। यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश 3.55mm थीन मेटल-फ्री ब्रश हेड, 34,00 टाइम्स पर मिनट सोनिक मोटर और 60dB से भी कम लो नॉइस के साथ आता है। इलेक्ट्रिक टूथब्रश में एंटीबैक्टीरियल ब्रिसल्स दिए जाएंगे, जिसको लेकर रियलमी का दावा है कि यह इस सेगमेंट में बेस्ट क्लीनिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश को Realme 7 और Realme 7 Pro के साथ 3 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

रियलमी इंडिया के सीईओ और वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने आगामी लॉन्च के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश के साथ कंपनी पहली बार टेक-लाइफस्टाइल जर्नी में सबसे प्रभावी और स्टाइलिश पर्सनल हेल्थकेयर प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। सेठ ने रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश को ट्रेंडसेटर प्रोडक्ट कहते हुए कहा कि यह युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
Advertisement

आपको बता दें, रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश भारतीय बाज़ार में उतरकर Xiaomi के Mi Electric Toothbrush T100 और Mi Electric Toothbrush T300 को टक्कर देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.