Realme Smart Plug वाई-फाई कंट्रोल के साथ 799 रुपये में लॉन्च, जानें खूबियां

Realme Smart Plug की कीमत महज 799 रुपये है और यह आपको सिंगल व्हाइट कलर विकल्प में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Realme Smart Plug की सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी
  • रियलमी स्मार्ट प्लग में फाइव लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन दी गई है
  • रियलमी स्मार्ट प्लग में मौजूद है Alexa और Google Assistant सपोर्ट

Realme Smart Plug का उद्देश्य पारंपरिक डिवाइस को स्मार्ट प्रोडक्ट्स के रूप में ट्रांसफॉर्म करना है

Realme Smart Plug को रिमोट स्मार्ट वाई-फाई कंट्रोल के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इसकी सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी। रियलमी स्मार्ट प्लग का ऐलान कंपनी ने हाल ही के इवेंट में किया था, जिसका उद्देश्य पारंपरिक डिवाइस को स्मार्ट प्रोडक्ट्स के रूप में ट्रांसफॉर्म करना है। यह loT आपको रिमोर्ट के जरिए घर में मौजूद पंखे को कंट्रोल करने जैसे कामों में मदद करेगा। आपको बता दें, रियलमी स्मार्ट प्लग में Alexa और Google Assistant जैसा सपोर्ट भी मौजूद है, जिसका मतलब यह है कि आप अप्लाइंसेस को वॉयस कमांड के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।
 

Realme Smart Plug price in India, sale date

रियलमी स्मार्ट प्लग की सेल जैसे कि हमने बताया भारत में 16 अक्टूबर से शुरू होगी, यह सेल Realme.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। Realme Smart Plug की कीमत महज 799 रुपये है और यह आपको सिंगल व्हाइट कलर विकल्प में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Realme Smart Plug Features, Specifications

रियलमी स्मार्ट प्लग में फाइव लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 100-250V वाइड-रेंज इनपुट, बच्चों के लिए सेफ्टी शटर, 750C° V0 फ्लेम-रिटार्डेंट, ओवरहीट प्रोटेक्शन और 2000V सर्ज प्रोटेक्शन दी गई है। रियलमी स्मार्ट प्लग को Alexa और Google असिस्टेंट के माध्यम से भी कंट्रोल किया जा सकता है, जिसका मतलब यह है कि आप सीधे वॉयस कमांड के जरिए अपलाइंसेस को कंट्रोल कर सकते हैं। वाई-फाई पर अप्लाइंसेस को कंट्रोल करने के लिए आपको Realme Link app का इस्तेमाल करना होगा। उदाहरण के तौर पर इसका इस्तेमाल करते हुए बेडरूम में बैठे-बैठे आप लिविंग रूम की लाइट्स को स्विच ऑफ कर सकते हैं।

Realme Smart Plug में अधिकतम 6A करंट आउटपुर मौजूद है। इसमें 2.4GHz Wi-Fi 802.11 b/g/n है। इसके अलावा इसमें 3-पिन डिज़ाइन दिया गया है। डायमेंशन की बात करें, तो 44.5 x 54.5 x 32mm का भार 74.6 ग्राम है।
 

How to set up Realme Smart Plug

रियलमी स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे पावर सोर्स के साथ कनेक्ट करें। इसके बाद स्विच को 5 सेकेंड्स तक के लिए टच व होल्ड करें, जब-तक इंडीकेटर की लाइट लाल नहीं हो जाती। अब स्मार्ट प्लग को अपने फोन के साथ कनेक्ट करें, इसके लिए रियलमी लिंक ऐप को ओपन करें और डिवाइस को एड करें। डिवाइस को पेयर करें, जिसमें 60 सेकेंड्स तक का समय लगेगा। अगली बार डिवाइस को आसानी से सर्च करने के लिए आप अपने डिवाइस को नाम भी दे सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.