OnePlus Buds में होगा वार्प चार्ज सपोर्ट, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 10 घंटे की बैटरी लाइफ

खुलासा किया गया है कि 10 वॉट से ऊपर के किसी भी चार्जर से वनप्लस बड्स के केस को चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 13:26 IST
ख़ास बातें
  • 21 जुलाई को लॉन्च होंगे OnePlus Buds
  • किसी भी 10+ वॉट चार्जर को सपोर्ट करेगा वनप्लस बड्स
  • OnePlus Nord के साथ ट्रू वायरलेस ईयरफोन लॉन्च करेगी कंपनी

OnePlus Buds होंगे 21 जुलाई को लॉन्च

OnePlus Buds वार्प चार्ज सपोर्ट के साथ दस्तक देगा, जिसका खुलासा OnePlus के प्रोडक्ट मैनेजर Jay Liu ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। बता दें, वनप्लस बड्स कंपनी का पहला ट्रू वायरलेस ईयरबड्स है, जो 21 जुलाई को OnePlus Nord के साथ लॉन्च होने वाला है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे कंपनी वनप्लस बड्स के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सार्वजनिक कर रही है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि यह ईयरबड्स 7 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आएंगे और अब कंपनी ने वनप्लस बड्स केस से जुड़ी वार्प चार्ज टेक्नोलॉजी की जानकारी का खुलासा कर दिया है।

OnePlus के प्रोडक्ट मैनेजर Jay Liu ने हाल ही में TechRadar को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि OnePlus Buds के चार्जिंग केस में वार्प चार्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। Liu ने साझा किया कि यूज़र्स अपने हेडफोन्स को इस्तेमाल करने से पहले चार्ज करते हैं, न कि फोन की तरह इसे हर रात चार्ज किया जाता है। वार्प चार्जिंग को वनप्लस बड्स में जोड़ गया है। पब्लिकेशन के अनुसार, Liu ने यह भी खुलासा किया कि केस 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। यह इशारा हाल ही में ज़ारी किए गए एक टीज़र में भी दिया गया था।
Advertisement
 

कथित तौर पर यह भी खुलासा किया गया है कि 10 वॉट से ऊपर के किसी भी चार्जर से वनप्लस बड्स के केस को चार्ज किया जा सकता है।

मैनेजर ने यह भी बताया कि वनप्लस बड्स के केस की बैटरी 430एमएएच की है, जिसकी अधिकतम चार्जिंग स्पीड 5V/ 1.5A है। कथित तौर पर उन्होंने यह भी कहा कि वनप्लस बड्स के केस में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद नहीं होगा, वरना इस की वजह से ईयरबड्स की कीमत और ज्यादा बढ़ जाती।
Advertisement

फिलहाल ईयरबड्स की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अब ज्यादा जानकारी के लिए ज्यादा इंतज़ार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि लॉन्च तारीख में अब बस कुछ दिन और बचे हैं। जैसा कि हमने बताया, ईयरबड्स 21 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement

गौरतलब है कि कुछ समय पहले सामने आई वनप्लस बड्स की टीज़र तस्वीर में खुलासा हुआ है कि ट्रू वायरलेस ईयरफोन ब्लैक कलर वेरिएंट में आ सकता है। बताया गया है कि इन ईयरबड्स की बैटरी लाइफ 7 घंटे की होगी, हालांकि चार्जिंग केस के साथ इनका इस्तेमाल 30 घंटे तक किया जा सकता है। लॉन्ग बैटरी लाइफ के साथ-साथ कंपनी इसमें आपको वार्प चार्जिंग सपोर्ट भी दे रही है, जिसके बाद यह Apple AirPods और Google Pixel Buds को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसके अलावा कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है, जिसमें बताया गया है कि इनकी कीमत ऐप्पल और गूगल के बड्स से सस्ती होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Buds, OnePlus Nord
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.