ओला स्कूटर 10 कलर ऑप्शन के साथ आएगा, Rs 499 में ऑनलाइन बुकिंग

ओला स्कूटर की कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि इसकी कीमत 80,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 जुलाई 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Ola Scooter के कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया गया है
  • स्कूटर में मिलेंगे रेड, पिंक और यैलो जैसे वाइब्रेंट कलर ऑप्शन
  • स्कूटर के लॉन्च तारीख का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है
Ola Scooter खरीद के लिए 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसकी जानकारी गुरुवार को खुद Ola Electric द्वारा सार्वजनिक की गई है। इन स्कूटर्स में ब्लैक और ब्लू कलर में मैट और ग्लॉस फिनिश ऑप्शन के साथ-साथ रेड, पिंक और यैलो जैसे वाइब्रेंट शेड भी व्हाइट और सिल्वर के साथ मौजूद होंगे। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इन कलर्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। बता दें, पिछले हफ्ते कंपनी ने इन स्कूटर्स के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत बेंगलुरु स्थित कंपनी ने 24 घंटे के अंदर-अंदर 1 लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग प्राप्त की।

Ola Scooter के कलर ऑप्शन को दिखाने के लिए Ola Electric ने एक टीज़र वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है। इस वीडियो में यह स्कूटर 10 अलग-अलग रंगो में देखा जा सकता है जिसमें स्कूटर के डिज़ाइन की झलक भी मिलती है।
Advertisement
 

ओला स्कूटर की कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि इसकी कीमत 80,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच हो सकती है।

आपको बता दें, ओला ने पिछले हफ्ते अपने आगामी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग खोली थी, जिसे ग्राहक 499 रुपये की रिफंडेबल कीमत चुकाकर बुक करा सकते थे। कंपनी का वादा है कि वह प्री-बुकिंग ग्राहकों के लिए डोरस्टेप डिलीवरी प्रदान करेंगे।
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण तमिलनाडु में कंपनी की फैक्ट्री में किया जा रहा है, जिसका नाम है Ola Futurefactory।
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने 100 मिलियन डॉलर (लगभग 745.50 करोड़ रुपये) के 10-वर्षीय लोन फाइनेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य ओला फ्यूचरफैक्ट्री के फेज़ 1 को निधि देना है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ola electric scooter, Ola Scooter, Ola Electric, Ola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  2. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  3. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  6. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  7. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  8. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  9. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.