Ola Electric Scooter की प्री-बुकिंग 24 घंटे के अंदर 1 लाख हुई पार, आप भी ऐसे कर सकते हैं बुकिंग...

इच्छुक ग्राहक Ola Electric Scooter की प्री-बुकिंग करने के लिए olaelectric.com पर जा सकते हैं। आपको बस अपना फोन नंबर ओटीपी के जरिए वेरिफाई कराना होगा और 499 रुपये का बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा। यदि ग्राहक चाहें तो वह एक साथ कई स्कूटर भी बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 19 जुलाई 2021 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric Scooter की लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है
  • ओला स्कूटर को घर पर से भी कर सकते हैं चार्ज
  • ओला स्कूटर की प्रीबुकिंग 15 जुलाई की शाम को शुरू हुई थी
Ola Electric Mobility को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Ola Scooter' पर 24 घंटे के अंदर-अंदर 1 लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग प्राप्त हुई है, जिसकी जानकारी Ola Group के चेयरमैन और सीईओ Bhavish Aggarwal द्वारा दी गई है। कंपनी ने ओला स्कूटर के लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया 15 जुलाई की शाम को शुरू की थी। इस स्कूटर का निर्माण तमिलनाडू के Ola टू-व्हिलर फैक्ट्री में किया जा रहा है। ओला का वादा है कि इस स्कूटर को Ola Hypercharger network का इस्तेमाल करके कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। ग्राहक इस स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग 500 रुपये की रिफंडेबल डिपॉज़िट करके कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को प्रायोरिटी डिलीवरी मिलेगी

Ola का कहना है कि Ola Scooter 24 घंटे के अंदर 1 लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग पाने वाला दुनिया का पहला स्कूटर बना है। इसके लिए Ola Group के चेयरमैन और सीईओ Bhavish Aggarwal ने ट्विटर के जरिए उन सभी लाखों लोगों का धन्यवाद किया है, जिन्होंने स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग जल्द से जल्द की।
 

ओला स्कूटर को लेकर कहा गया है कि इसकी रेंज 75 किलोमीटर की है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक टू-व्हिलर Ola Hypercharger के माध्यम से 18 मिनट के अंदर फुली चार्ज हो जाता है। यही नहीं, इस स्कूटर को घर पर भी 5A सॉकेट का इस्तेमाल कर चार्ज किया जा सकता है।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अप्रैल में नेशनवाइड Ola Hypercharger चार्जिंग नेटवर्क बनाने का प्लान पेश किया था। ओला ने कहा था कि हाइपरचार्जर नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे ठोस टू-व्हिलर चार्जिंग सिस्टम होगा जिसमें 400 से अधिक भारतीय शहरों में 100,000 हाई-स्पीड चार्जिंग पॉइंट शामिल होंगे।
 

How to reserve an Ola Scooter

इच्छुक ग्राहक ओला स्कूटर की प्री-बुकिंग करने के लिए olaelectric.com पर जा सकते हैं। आपको बस अपना फोन नंबर ओटीपी के जरिए वेरिफाई कराना होगा और 499 रुपये का बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा। यदि ग्राहक चाहें तो वह एक साथ कई स्कूटर भी बुक करा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.