• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • New Drone Rules 2021: ड्रोन उड़ाने को लेकर भारत सरकार ने जारी किए ये नियम

New Drone Rules 2021: ड्रोन उड़ाने को लेकर भारत सरकार ने जारी किए ये नियम

भारत में केंद्र सरकार ने ड्रोन और उनके उपयोग से संबंधित नए नियम जारी कर दिए हैं। इससे भारत में ड्रोन के उपयोग को लेकर बड़ा बदलाव आएगा।

New Drone Rules 2021: ड्रोन उड़ाने को लेकर भारत सरकार ने जारी किए ये नियम

ड्रोन नियम 2021 के तहत अधिकतम जुर्माना घटाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • हवाई अड्डे की परिधि से पीला क्षेत्र 45 किमी से घटाकर 12 किमी किया गया।
  • हर ड्रोन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगा।
  • कार्गो डिलीवरी के लिए ड्रोन कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
भारत में केंद्र सरकार ने ड्रोन और उनके उपयोग से संबंधित नए नियम जारी कर दिए हैं। इससे भारत में ड्रोन के उपयोग को लेकर बड़ा बदलाव आएगा। केंद्र ने गुरूवार को यह मानदंड जारी किए हैं। 

नए नियमों के अनुसार ड्रोन के संचालन के लिए किसी भी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस जारी करने से पहले अब किसी सुरक्षा मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। जबकि ड्रोन ऑपरेट करने की अनुमति के लिए शुल्क नाममात्र कर दिया गया है।

कार्गो डिलीवरी के लिए ड्रोन कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। यह निर्दिष्ट किया गया है कि भारी पेलोड ले जाने वाले ड्रोन और ड्रोन टैक्सियों को शामिल करने के लिए ड्रोन नियम 2021 के तहत ड्रोन का कवरेज 300 किलोग्राम से बढ़ाकर 500 किलोग्राम कर दिया गया है।

नए नियमों के तहत समाप्त की गई कुछ स्वीकृतियों में एक यूनीक अथॉराइजेशन नम्बर, यूनीक प्रोटोटाइप आइडेंटिफिकेशन नम्बर, अनुरूपता का प्रमाण पत्र, रखरखाव का प्रमाण पत्र, ऑपरेटर परमिट, रिसर्च और डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन का अथॉराइजेशन, और रिमोट पायलट इन्सट्रक्टर अथॉराइजेशन शामिल हैं।

ड्रोन नियम 2021 के तहत अधिकतम जुर्माना घटाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। हालांकि यह अन्य कानूनों के उल्लंघन के संबंध में दंड पर लागू नहीं होगा।

डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म पर हरे, पीले और लाल क्षेत्रों के साथ इंटरेक्टिव एयरस्पेस मैप प्रदर्शित किया जाएगा। हवाई अड्डे की परिधि से पीले क्षेत्र को 45 किमी से घटाकर 12 किमी कर दिया गया है।

हवाईअड्डे की परिधि से 8 किमी से 12 किमी के बीच के क्षेत्र में ग्रीन जोन और 200 फीट तक के क्षेत्र में ड्रोन के संचालन के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

सभी ड्रोन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगा। इसमें कहा गया है कि ड्रोन के ट्रांसफर और डी-रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित प्रकिया आसान बताई गई है। 

देश में मौजूदा ड्रोनों के रेगुलेशन के लिए एक आसान अवसर प्रदान किया गया है। नियमों में कहा गया है कि गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए नैनो ड्रोन और माइक्रो ड्रोन के संचालन के लिए अब किसी पायलट लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है।

भविष्य में 'नो परमिशन - नो टेक-ऑफ' (NPNT), रीयल-टाइम ट्रैकिंग बीकन, जियो-फेंसिंग आदि जैसी सुरक्षा सुविधाओं को अधिसूचित किया जाएगा। अनुपालन के लिए कम से कम छह महीने का समय दिया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , New Drone Rules 2021, Drone Rules 2021
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  2. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  3. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  4. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  5. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  6. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  7. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  8. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  9. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »