Motorola ने भारत में लॉन्च किए तीन वायरलेस ईयरफोन्स, कीमत 1,299 से शुरू

Motorola लाइसेंस Binatone ने तीन नए वायरलेस ऑडियो डिवाइस भारत में लॉन्च किए हैं, जो हैं- True wireless Motorola Verve Buds 100, Neckband-style Motorola Verve Rap 105 और Verve Loop 105।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 नवंबर 2020 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Verve Buds 100, Rap 105, Loop 105 वायरलेस हैं
  • Alexa, Siri और Google Assistant के साथ आते हैं यह तीनों हेडफोन
  • Verve सीरीज़ के यह ऑडियो प्रोडक्ट्स IPX5 वाटर-रसिस्टेंट रेटिंग के साथ आत
Motorola लाइसेंस Binatone ने तीन नए वायरलेस ऑडियो डिवाइस भारत में लॉन्च किए हैं, जो हैं- True wireless Motorola Verve Buds 100, Neckband-style Motorola Verve Rap 105 और Verve Loop 105। Motorola Verve सीरीज़ के यह ऑडियो प्रोडक्ट्स IPX5  वाटर-रसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं। Verve Buds 100 चार्जिंग केस के साथ आता है, जिसके साथ आपको 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। वहीं Verve Rap 105 और Loop 105 को लेकर दावा है कि यह 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। यह ईयरफोन बिल्ट-इन Amazon Alexa सपोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन इसमें आपको Apple के Siri और Google Assistant का सपोर्ट भी मिलेगा।

Verve सीरीज़ के प्रोडक्ट्स Hubble कनेक्टिड के साथत-साथ Verge Life ऐप्स को सपोर्ट करते हैं। यह यजू़र को अपने ईयरबड्स ढूंढने में मदद करते हैं, जिसमें उन्हें इसके आखिर इस्तेमाल की लोकशन प्रदान की जाती है।
Advertisement
 

Motorola Verve Buds 100, Verve Rap 105, and Verve Loop 105 price, availability

Verve Buds 100 ट्रू वायरलेस हेडफोन खरीद के लिए एक्सल्यूसिवली Amazon पर 10 नवंबर से उपलब्ध होंगे, जहां इसको 2,699 रुपये की इन्ट्रॉडक्टरी कीमत में पेश किया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर Verge Rap 105 खरीद के लिए Amazon, Flipkart और अन्य ऑफलाइन माध्यमों पर खरीद के लिए उपलब्ध हो चुका है, जिसकी इन्ट्रडक्टरी कीमत 1,699 रुपये है। वहीं, Verge Loop 105 एक्सल्यूसिवली 1,299 रुपये की कीमत में केवल Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Motorola Verve Buds 100 specifications

Verve Buds 100 ट्रू वायरले हेडफोन पोर्टेबल चार्जिंग केस के साथ 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। यह हेडफोन बेस्ट फिट के लिए तीन अलग ईयरबड्स जेल साइज़ में आते हैं। इसके अलावा इसमें मल्टीफंक्शन टच बटन दिए गए हैं, जिसके जरिए यूज़र्स कॉल को उठाने व रिजेक्ट करने, वॉल्यूम को एडजस्ट करने, सॉन्ग बदलने व वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करने जैसे काम कर सकते हैं।
 

Verve Rap 105 specifications

फ्लैक्सिबल नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन 15mm स्पीकर ड्राइवर्स के साथ आते हैं। यह आपको 8 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं, जिसमें हेंडफ्री कॉलिंग के लिए माइक भी इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी के अनुसार, Verve Rap 105 बेहतर म्यूज़िक एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डीप बेस प्रोड्यूस करता है। इसके अलावा इसमें मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं, जो कि इन ईयरबड्स को इस्तेमाल न करने वाले वक्त में एक-दूसरे के साथ लॉक कर देता है।

Verve Loop 105
Advertisement

Motorola Verve Loop 105 में इन-ईयर ईयरफोन दिया गया है, जो कि 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इस ईयरफोन में आपको टैंगलफ्री केबल मैग्नेटिक बड्स के साथ प्राप्त होती है जो कि बड्स को आपकी गर्दन के बाद लॉक करती है। कंपनी का दावा है कि यह वायरलेस ईयरबड्स जिम इस्तेमाल के लिए बेस्ट हैं। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है, जो कि हेंडफ्री कॉलिंग का अनुभव प्रदान करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Binatone, Verve Buds 100, Verve Rap 105, Verve Loop 105
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.