Mi Beard Trimmer 1C की आज दोपहर 12 बजे होगी सेल, कीमत 999 रुपये

Mi Beard Trimmer 1C की भारत में कीमत महज 999 रुपये है। इसमें आपको केवल ब्लैक रंग का विक्लप मिलता है।

Mi Beard Trimmer 1C की आज दोपहर 12 बजे होगी सेल, कीमत 999 रुपये

Mi Beard Trimmer 1C की भारत में कीमत 999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Mi Beard Trimmer 1C की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी
  • Flipkart और Mi.com के जरिए खरीद के लिए होगा उपलब्ध
  • मी बियर्ड ट्रिमर 1सी की भारत में कीमत 999 रुपये है
विज्ञापन
Mi Beard Trimmer 1C को Xiaomi ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया था और आज यह ट्रिमर सेल के लिए उपलब्ध होगा। मी बियर्ड ट्रिमर 1सी अपने पिछले मॉडल Mi Beard Trimmer की तुलना में काफी पतला और हल्का है। कंपनी का दावा है कि नए ट्रिमर का डिज़ाइन पहले से बेहतर है, जो दाढ़ी को आकार देते समय बेहतर पकड़ और नियंत्रण प्रदान करता है। ट्रिमर पर एक गोल डायल दिया गया है, जो आपकी दाढ़ी को विभिन्न साइज़ में काटने के लिए है। इसमें 20 मिलीमीटर लेंथ तक की सेटिंग मिलती है। इसके अलावा Mi Beard Trimmer 1C की एक खासियत यह है कि यह 2 घंटे में पूरा चार्ज हो जाता है और एक चार्ज में 60 मिनट्स तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Mi Beard Trimmer 1C price in India, sale details

मी बियर्ड ट्रिमर 1सी की भारत में कीमत महज 999 रुपये है। इसमें आपको केवल ब्लैक रंग का विक्लप मिलता है। Mi Beard Trimmer 1C की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Mi.com पर शुरू होगी।
 

Mi Beard Trimmer 1C features

मी बियर्ड ट्रिमर 1सी स्टेनलेस स्टील सेल्फ शार्पनिंग ब्लेड्स के साथ आता है, जो कि 0.5mm प्रीसिशन ऑफर करता है। घूमने वाली ब्लेड्स दूसरे ब्लेड के ऐजेस पर स्लाइड करता है, जिससे हर घुमाव के बाद कटिंग एज को शार्प किया जा सकता है। सेल्फी-शार्पनिंग डिवाइस के ब्लेड्स की लाइफ भी काफी लम्बी साबित होगी।

जैसे कि हमने बताया मी बियर्ड ट्रिमर 1सी काफी पतला व हल्का डिवाइस है, जिसे इम्प्रूव्ड डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। यह मुश्किल से मुश्किल जगह में दाढ़ी को आकार देते वक्त बेहतर पकड़ व नियत्रंण प्रदान करता है। ट्रिमर को पूरा चार्ज होने में केवल दो घंटे का समय लगता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह अन्य प्रोडक्ट्स सेगमेंट को चार्ज करने में लगने वाले समय की तुलना में 75 से 80 प्रतिशत कम है। मी बियर्ड ट्रिमर 1सी सिंगल चार्ज पर 60 मिनट तक लगातार काम करता है।

इसके अलावा, मी बियर्ड ट्रिमर 1सी चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें एलईडी इंडिकेटर अलर्ट भी दिया गया है, जो कि आपको बैटरी स्टेटस की जानकारी प्रदान करता है। ट्रिमर के ब्लेड्स रीमूवेबल हैं, जिसे आप आसानी से ब्रश की सहायता से साफी भी कर सकते हैं।

Xiaomi बंडल में बियर्ड कॉम (कंघी), क्लिनिंग ब्रश, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग केबल और ट्रैवल पाउच दिया गया है। ट्रिमर की बैटरी, 600 एमएएच की है, इसके अलावा ट्रिमर की वॉरंटी 1 साल की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »