Mercedes की इलेक्ट्रिक कार में 56 इंच की बड़ी स्क्रीन का लें मजा!

Mercedes ने अपनी नई EQS SUV पेश की है। कंपनी की ओर से पेश किया गया यह नया इलेक्ट्रिक मॉडल है।

Mercedes की इलेक्ट्रिक कार में 56 इंच की बड़ी स्क्रीन का लें मजा!
ख़ास बातें
  • Mercedes ने अपनी नई EQS SUV पेश की है।
  • डेडीकेटेड ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित यह कंपनी का यह तीसरा मॉडल है।
  • इसमें 12.3 इंच की OLED डिस्प्ले भी दी गई है।
विज्ञापन
दिन-प्रतिदिन टेक्नोलॉजी के विकास के चलते ट्रेनों और कारों में अब मानव हस्तक्षेप की जरूरत खत्म होती जा रही है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो में ड्राइवरलेस ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया गया। ट्रेनों के अलावा अब इलेक्ट्रिक कारें भी ऑटोड्राइविंग तकनीक के साथ आने लगी हैं। Mercedes ने इस मामले में एक बड़ी छलांग लगाई है और अपनी ऑटो ड्राइविंग तकनीक से लैस कार में 56 इंच की बड़ी स्क्रीन देकर मनोरंजक सफर का वादा किया है। यानि कि कार अपने आप चलती रहेगी और आप आराम से बैठकर बड़ी स्क्रीन पर वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। 

Mercedes ने अपनी नई EQS SUV पेश की है। कंपनी की ओर से पेश किया गया यह नया इलेक्ट्रिक मॉडल है। डेडीकेटेड ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित यह कंपनी का यह तीसरा मॉडल है। इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने 56 इंच की MBUX हाइपरस्क्रीन दी है। साथ ही इसमें 12.3 इंच की OLED डिस्प्ले भी है। आप इस कार में बड़ी स्क्रीन पर वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। हालांकि, आपको हेडफोन्स का इस्तेमाल करना होगा ताकि कार चालक को परेशानी न हो। 

इसकी कार में मिलने वाले फीचर्स जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कंपनी ने इसमें ऐसे सिस्टम का प्रयोग किया है कि कार चालक का ध्यान स्क्रीन पर कम से कम जाए। इसके लिए कार में इन-बिल्ट ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही ड्राइवर स्क्रीन की ओर देखने की कोशिश करता है, स्क्रीन की बाइटनेस अपने आप ही कम होती चली जाती है। मर्सिडीज में वीडियो स्ट्रीमिंग का यह फीचर पहली बार दिया जा रहा है। जबकि Jeep के Grand Wagoneer और Grand Cherokee मॉडल्स में यह फीचर पहले से ही उपलब्ध है। 

कंपनी अपने इस फीचर को कई और व्हीकल्स में भी लाने की तैयारी कर रही है। इसमें EQS Sedan का नाम भी जल्द जुड़ सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। बड़ी स्क्रीन के अलावा मर्सिडीज की इस कार में Dolby Atmos साउंड सिस्टम भी दिया गया है। यानि कि वीडियो स्ट्रीमिंग में बेहतर साउंड के अलावा आप इसमें म्यूजिक सुनते समय भी बेहतर क्वालिटी की ऑडियो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यह एसयूवी एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम से भी लैस है जो कि आज के समय एक जरूरी फीचर बन गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mercedes EQS SUV, Mercedes, Mercedes EQS
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »