LeEco ने लॉन्‍च किया डुअल बर्नर Induction Cooker, पकाने के साथ खाना गर्म भी रखेगा

इसका इस्‍तेमाल ग्रिलिंग और तलने के लिए किया जा सकता है। यह गर्म बर्तन के रूप में भी काम कर सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2021 14:27 IST
ख़ास बातें
  • इस इंडक्‍शन कुकर की कीमत 699 युआन (8315 रुपये) है
  • यह गर्म बर्तन के रूप में भी काम कर सकता है।
  • इंडक्‍शन में इनबिल्‍ट बड़े ग्रिल पैन में ज्‍यादा व्‍यंजन रख सकते हैं

इंडक्‍शन में इनबिल्‍ट किए गए बड़े ग्रिल पैन में ज्‍यादा खाना और व्‍यंजन रखे जा सकते हैं

कुछ साल पहले इंडिया में एक स्‍मार्टफोन LeTv ने सुर्खियां बटोरी थीं। फोन को काफी लोगों ने पसंद किया। खरीदा। लेकिन फोन लॉन्‍च होने के कुछ दिनों बाद ही यह चीनी कंपनी इंडिया से लगभग अपना बिजनेस समेट ले गई। बाद में कंपनी का नाम भी बदलकर LeEco हो गया। इसी चीनी ब्रैंड LeEco ने इस साल स्मार्ट प्रोडक्‍ट मार्केट में फ‍िर से एंट्री की है। कंपनी ने अब LeEco Hi Bakeware नाम का प्रोडक्‍ट अपने घरेलू मार्केट के लिए लॉन्च किया है। Bakeware एक डुअल बर्नर वाला इंडक्शन कुकर है। इसका इस्‍तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है। इस इंडक्‍शन कुकर की कीमत 699 युआन (8315 रुपये) है। LeEco Hi Bakeware की बिक्री 9 दिसंबर को LeEco मॉल में होगी।

LeEco Hi Bakware इसलिए खास है, क्‍योंकि ये मार्केट में प्रचलित सिंगल बर्नर वाले इंडक्‍शन कुकर से हटकर है। इसका इस्‍तेमाल ग्रिलिंग और तलने के लिए किया जा सकता है। यह गर्म बर्तन के रूप में भी काम कर सकता है।

LeEco Hi Bakware दो मोड- ग्रिल और डुअल स्टोव मोड के साथ आता है। ग्रिल मोड में टेंपरेचर को सही तरीके से कंट्रोल करने के लिए लेफ्ट और राइट में दो इंडिपेंडेंट पार्टिशन किए जा सकते हैं। इंडक्‍शन में इनबिल्‍ट किए गए बड़े ग्रिल पैन में ज्‍यादा खाना और व्‍यंजन रखे जा सकते हैं। इंडक्‍शन में फूड-ग्रेड नॉन-स्टिक कोटिंग डिजाइन है। यह खाने को एक समान तरीके से पकाने के लिए बराबर हीट डिस्ट्रिब्‍यूट करता है। 

इंडक्शन कुकर के तौर पर इस्‍तेमाल करने पर इसमें अधिकतम 3500W की पावर होती है। इसका डुअल-बर्नर मोड, LeTV Hi बेकिंग पैन से लैस है, जो अपने आप लेफ्ट और राइट साइड को हीट दे सकता है। इस फीचर की मदद से यह खाना बनाते वक्‍त स्‍टीमर, सूप पॉट आदि की जरूरतें भी पूरी कर सकता है। 

एक नॉर्मल इंडक्‍शन या गैस स्‍टोव पर खाना बनाते वक्‍त अंदाजा लगाना होता है कि हीट को कितना रखा जाए। LeEco Hi Bakware इस मामले में एक कदम आगे है। जिन व्‍यंजनों को बनाने के लिए सही टेंपरेचर की जरूरत होती है, उन्‍हें यह इंडक्‍शन कुकर बेहतर तैयार करता है। इसमें एक बड़ा टेंपरेचर कंट्रोल एरिया है, जिसे 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 230 डिग्री सेल्सियस के बीच अडजस्‍ट किया जा सकता है। यूजर खाना पकाने की टाइमिंग को भी सेट कर सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  2. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  7. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  8. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  9. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  10. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.