• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक Komaki पेश, सिंगल चार्ज में 220km चलने वाली बाइक की जानें कीमत

भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक Komaki पेश, सिंगल चार्ज में 220km चलने वाली बाइक की जानें कीमत

यह ऑनरोड राइड के साथ ऑफरोड राइड्स के लिए भी पूरी तरह से सक्षम है। कई तरह के इलाकों में यह स्मूद राइड दे सकती है और अलग-अलग मौसम की परिस्थितियों में चलाई जा सकती है। 

भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक Komaki पेश, सिंगल चार्ज में 220km चलने वाली बाइक की जानें कीमत

Komaki Ranger ऑनरोड राइड के साथ ऑफरोड राइड्स के लिए भी पूरी तरह से सक्षम है।

ख़ास बातें
  • Komaki Ranger में ब्लूटूथ इनेबल्ड साउंड सिस्टम दिया गया है।
  • यह बाइक गार्नेट रेड, डीप ब्लू और जेट ब्लैक कलर में आती है।
  • यह बाइक सिंगल चार्ज में 220 किलोमीटर तक जा सकती है।
विज्ञापन
Komaki Ranger इलेक्ट्रिक मोटरबाइक भारत में लॉन्च हो गई है। यह मोटरसाइकिल भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है। कंपनी का कहना है कि यूजर इसमें आईसी इंजन वाली बाइक जैसा राइडिंग एक्सपीरियंस ले पाएंगे। बाइक में 4kW की पावर वाली बैटरी दी गई है जो इसके रग्ड फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए पर्याप्त है। कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक भारत में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 
 

Komaki Ranger price, availability

Komaki Ranger क्रूजर बाइक को कंपनी ने 1.68 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसे 26 जनवरी 2022 से कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर जाकर खरीदा जा सकता है। यह तीन कलर ऑप्शन में आती है जिनमें- गार्नेट रेड, डीप ब्लू और जेट ब्लैक शामिल हैं। 
 

Komaki Ranger Features

Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक फीचर्स (electric cruiser bike features) की बात करें तो इसमें कई मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते हैं जिनमें ब्लूटूथ इनेबल्ड साउंड सिस्टम, साइड स्टैंड सेंसर, क्रूजर कंट्रोल फीचर और एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम शामिल हैं। कोमाकी रेंजर (Komaki Ranger) में चमकदार क्रोम वाले एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। हेडलैंप के साइड में इंडिकेटर मिलते हैं जो कि रेट्रो थीम पर बेस्ड हैं। 

क्रूजर डिजाइन वाली इस शानदार बाइक में पावर के लिए 4000 वाट की पावरफुल मोटर दी गई है। यह किसी भी इलेक्ट्रिक टूव्हीलर में दी जाने वाली सबसे बड़ी बैटरी है। पावरफुल बैटरी के साथ बाइक की रेंज से भी उम्मीदें बढ़ जाती हैं। कंपनी का दावा है कि कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूजर (Komaki Ranger Electric Cruiser) की रेंज सिंगल चार्ज में 220 किलोमीटर तक जा सकती है। बाइक के बारे में कहा गया है कि यह ऑनरोड राइड के साथ ऑफरोड राइड्स के लिए भी पूरी तरह से सक्षम है। कई तरह के इलाकों में यह स्मूद राइड दे सकती है और अलग-अलग मौसम की परिस्थितियों में चलाई जा सकती है। 

Komaki Ranger बाइक में वाइड हैंडलबार हैं, सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा डुअल स्टोरेज बॉक्स और एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें बिल्ट इन ब्लूटूथ साउंड सिस्टम मिलता है जिससे राइड के साथ इसमें म्यूजिक का भी मजा लिया जा सकता है। एक इलेक्ट्रिक मोटरबाइक होने के साथ साथ कोमाकी रेंजर एक क्रूजर बाइक भी है। 2 लाख से कम की कीमत में आकर्षक फीचर्स से लैस यह पावरफुल मोटरबाइक काफी किफायती मालूम होती है। EV मार्केट में बढ़ी डिमांड के चलते इलेक्ट्रिक बाइक्स का सेगमेंट आने वाले समय में काफी पॉपुलर होने वाला है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »