Honda जल्द लॉन्च करेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa E! Ola, Ather, Bajaj, TVS को मिलेगी टक्कर

होंडा के इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2022 09:11 IST
ख़ास बातें
  • होंडा अपना ई-स्कूटर 2023 की शुरुआत में कर सकती है लॉन्च
  • कहा जा रहा है कि यह होंडा एक्टिवा का ही इलेक्ट्रिक वर्जन होगा
  • स्वैपेबल बैटरी से लैस होगा ये ई-स्कूटर
Honda जल्द ही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि होंडा के इस नए EV का नाम Honda Activa E होगा। बहुत संभव है कि यह होंडा एक्टिवा (Honda Activa) का ही इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। अगर ऐसा होता है तो कंपनी अपने पॉपुलर एक्टिवा टू-व्हीलर को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाकर फिर से धमाल मचा सकती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Ola, Ather, Bajaj और TVS जैसी कंपनियां पहले ही उतर चुकी हैं। अब होंडा अपना ई-स्कूटर (e-scooter) लाकर इस मुकाबले को और ज्यादा तगड़ा बना सकती है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) या HMSI जल्द ही इसके बारे में नई घोषणाएं भी कर सकती है। 

वर्तमान में इंडियन टू-व्हीलर मार्केट पर नजर डालें तो इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) भारत में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्शन है। चूंकि दुनियाभर के देशों की सरकारें अब रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलेप करने पर जोर दे रही हैं, ऐसे में एक आम नागरिक के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two Wheeler) इसका सबसे सस्ता विकल्प बन जाता है। 
Advertisement

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) के प्रेसीडेंट अतशुशी ओगाटा (Atsushi Ogata) ने ET Auto को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हम अगले फाईनेंशियल ईयर में एक ऑरिजनल एचएमएसआई ईवी (HMSI EV) प्रोडक्ट देख सकते हैं।” ओगाटा के बयान से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि होंडा ई-स्कूटर (Honda e-Scooter) को सड़कों पर उतरने में सालभर का समय लग सकता है। 

होंडा के इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। धीरे धीरे सभी कंपनियां इस तकनीक पर शिफ्ट होने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि ई-व्हीकल में से बैटरी को बदलना काफी आसान होता है। दूसरा, यह लम्बी दूरी के लिए और भी उपयोगी साबित होता है जहां ई-स्कूटर के लिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढना मुश्किल हो। कुछ ऐसा ही ऑफर कंपनी यूजर्स को देगी जिसमें दो ऑप्शन उपलब्ध होंगे। एक, ग्राहक स्कूटर की डेड बैटरी को चार्ज की गई बैटरी से बदल सकेंगे, जिसके लिए कंपनी एक नाम मात्र का चार्ज लेगी। दूसरा, ग्राहक पुरानी बैटरी के साथ ही बैकअप के रूप में एक बैटरी और खरीद सकेंगे जिसे पहली बैटरी खत्म होने पर नई से बदला जा सकेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.