• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Flipkart ने MarQ ब्रैंड के साथ लॉन्‍च किए सस्ते कन्वर्टिबल इन्‍वर्टर AC, कीमत कर देगी खुश

Flipkart ने MarQ ब्रैंड के साथ लॉन्‍च किए सस्ते कन्वर्टिबल इन्‍वर्टर AC, कीमत कर देगी खुश

MarQ कन्वर्टिबल इन्वर्टर एयर-कंडीशनर में एडजस्टेबल कूलिंग मैकेनिज्म है, जो यूजर्स को कम्‍फर्ट के साथ-साथ बिजली बचाने में भी मदद करता है।

Flipkart ने MarQ ब्रैंड के साथ लॉन्‍च किए सस्ते कन्वर्टिबल इन्‍वर्टर AC, कीमत कर देगी खुश

नई रेंज में 0.8 से 1.5 टन के AC लॉन्‍च किए गए हैं। कम बिजली खपत करने के लिए ये AC इको फ्रेंडली रेफ्र‍िजरेंट और इन्‍वर्टर कंप्रेसर टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल करते हैं।

ख़ास बातें
  • MarQ 4-in-1 एयर कंडीशनर के सबसे छोटे मॉडल की कीमत 25999 रुपये है
  • 1 टन के 3 स्‍टार इन्‍वर्टर मॉडल की कीमत 27,490 रुपये है
  • 1.5 टन और 5 स्‍टार रेटिंग वाला एसी 32,999 रुपये का है
विज्ञापन
उत्‍तर भारत के राज्‍यों में गर्मी की शुरुआत हो गई है और टेक कंपनियों ने एयर कंडीशनर (AC) की नई रेंज को लॉन्‍च करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म Flipkart ने अपने ब्रैंड MarQ के साथ नए AC लॉन्‍च किए हैं। ‘Flipkart MarQ 4-in-1 कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर' पूरी तरह से मेड इन इंडिया AC है। इस मल्‍टीपर्पज एयर-कंडीशनर के 5 वेरिएंट लाए गए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। हाल के दिनों में पूरी तरह से मेड इन इंडिया टेक प्रोडक्‍ट्स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग पर कंपनियां फोकस कर रही हैं और MarQ के नए AC इसका ताजा उदाहरण हैं।  
 

Flipkart MarQ 4-in-1 कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर के दाम व उपलब्‍धता 

Flipkart MarQ 4-in-1 कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर के सबसे छोटे मॉडल की कीमत 25,999 है। यह 0.8 टन का 3 स्‍टार इन्‍वर्टर मॉडल है। वहीं, 1 टन के 3 स्‍टार इन्‍वर्टर मॉडल की कीमत 27,490 रुपये है। 1.2 टन के 3 स्‍टार इन्‍वर्टर मॉडल के दाम 28,990 रुपये हैं। 1.5 टन के 3 स्‍टार इन्‍वर्टर मॉडल की कीमत 29,990 रुपये है। 1.5 टन कैपिसिटी और 5 स्टार रेटिंग वाले सबसे बड़े मॉडल की कीमत 32,999 है। फ्लिपकार्ट को उम्मीद है कि AC मार्केट में एंट्री करने से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रूप में उसकी साख और मजबूत होगी। 
 

Flipkart MarQ 4-in-1 कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर के फीचर्स

MarQ कन्वर्टिबल इन्वर्टर एयर-कंडीशनर में एडजस्टेबल कूलिंग मैकेनिज्म है, जो यूजर्स को कम्‍फर्ट के साथ-साथ बिजली बचाने में भी मदद करता है। नई रेंज में 0.8 से 1.5 टन के AC लॉन्‍च किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि कम बिजली खपत करने के लिए उसके सभी AC इको फ्रेंडली रेफ्र‍िजरेंट और इन्‍वर्टर कंप्रेसर टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल करते हैं। कॉइल प्रोटेक्‍शन और बेहतर कूलिंग के लिए इनमें ब्‍लू फ‍िन टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है। MarQ 4-in-1 एयर कंडीशनर को इस तरह से तैयार किया गया है कि इन AC को बेहतर तरीके से ऑपरेट करने के लिए पावर स्टेबलाइजर की जरूरत भी नहीं होती। 

लॉन्‍च के बारे में बात करते हुए फ्लिपकार्ट के लार्ज अप्‍लायंस के वाइस-प्रेस‍िडेंट हरि कुमार ने कहा कि घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के रूप में हमारे पास लाखों ग्राहकों की समझ है। उनकी जरूरतें तेजी से डेवलप हो रही हैं और हम किफायती तरीके से बेस्‍ट-इन-क्लास टेक्‍नॉलजी सॉल्‍यूशंस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Flipkart AC के साथ हम देशभर के कस्‍टमर्स को आरामदायक और परेशानी से मुक्त कूलिंग अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »