इस म्यूज़िक वीडियो ने तोड़ा YouTube का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 10 करोड़ बार देखा गया

Dynamite म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ के 12 घंटे के अंदर YouTube पर टॉप-ट्रेंड करने लगा था। वहीं, 24 घंटे के अंदर इस वीडियों को देखे जाने की संख्या 98.3 मिलियन पार हो चुकी थी। हालांकि, यूट्यूब ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो का आधिकारिक व्यू काउंट 101.1 मिलियन था।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2020 15:50 IST
ख़ास बातें
  • 21 अगस्त को रिलीज़ किया गया था BTS का Dynamite सॉन्ग
  • 'डायनामाइट' के साथ BTS ने ने बनाया सबसे ज्यादा देखे जाने वाला यूट्यूब प्र
  • 30 अगस्त को पहली बार टीवी पर परफॉर्मेंस देता दिखेगा बीटीएस ग्रुप

Dynamite के प्रीमियर को तीन मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने लाइव देखा था

कोरियन पॉप-बैंड BTS ने अपने लेटेस्ट ट्रैक से YouTube पर आग लगा दी है। हाल ही में BTS का लेटेस्ट डांस नंबर Dynamite रिलीज़ किया गया है, जो रिलीज़ होते ही YouTube पर 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। आपको बता दें, इससे पहले यह रिकॉर्ड कोरियन पॉप बैंड Blackpink के नाम था, जिनकी How You Like म्यूज़िक वीडियो को सबसे ज्यादा बार देखा गया था। 'डायनामाइट' ने केवल यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यू पाने का रिकॉर्ड ही नहीं ब्लकि इस गाने ने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले यूट्यूब प्रीमियर का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।   
 

Dynamite म्यूज़िक वीडियो का प्रीमियर 21 अगस्त को आयोजित किया गया था, जिसके साथ ही 12 घंटे के अंदर यह वीडियो YouTube पर टॉप-ट्रेंड करने लगा था। वहीं, 24 घंटे के अंदर इस वीडियों को देखे जाने की संख्या 98.3 मिलियन पार हो चुकी थी। हालांकि, यूट्यूब ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो का आधिकारिक व्यू काउंट 101.1 मिलियन था।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया 'डायनामाइट' ने सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले यूट्यूब प्रीमियर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, इस प्रीमियर को तीन मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने लाइव देखा था।

24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो का रिकॉर्ड इससे पहले Blackpink के सॉन्ग How You Like That के नाम था, जो कि जून में रिलीज़ किया गया था। इस वीडियो ट्रैक को 24 घंटे के अंदर 86.3 मिलियन लोगों ने देखा था। यह 1.5 दिन में यूट्यूब के इतिहास में सबसे तेज़ी से 100 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाला यूट्यूब वीडियो बना था। इसकी तुलना में बीटीएस के अप्रैल रिलीज़ Boy with Luv ने यह आंकड़ा 1.6 दिन में पार किया था। हालांकि, लेटेस्ट रिलीज़ के साथ BTS ने यूट्यूब पर अपनी लोकप्रियता सिद्ध कर दी है।
Advertisement

गौरतलब है कि डायनामाइट गाने को लेकर लोगों के बीच रोमांच पैदा करने के लिए Big Hit Labels ने 18 अगस्त को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 28 सेकेंड का टीज़र वीडियो साझा किया था। अब-तक इस टीज़र को ही 61 मिलियम व्यू मिल चुके है। वहीं, 20 अगस्त को डायनामाइट सॉन्ग की आधिकाारिक लॉन्चिंग से आधे घंटे पहले Big Hit Labels ने लाइव काउंटडाउन शुरू कर दिया था, यह म्यूज़िक वीडियो 12am EST (भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे) रिलीज़ कर दी गई थी।
Advertisement

अब तक डायनामाइट गाने को 174 मिलियन व्यू यूट्यूब पर मिल चुके हैं। 2020 MTV Video Music Awards में बीटीएस को टीवी पर पहली बार डांस नंबर परफॉर्म करते देखा जाएगा, जो कि 30 अगस्त को ऑन-एयर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BTS, BTS Dynamite, BTS Music Video, YouTube
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.