फेस्टिव सेल्स के पहले दिन 12 लाख स्मार्टफोन बेचकर Samsung ने बनाया रिकॉर्ड

कंपनी ने इस सेल्स के लिए Galaxy सीरीज के स्मार्टफोन के प्राइसेज में 17 से 60 प्रतिशत की कमी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 17:46 IST
ख़ास बातें
  • फेस्टिव सेल्स के पहले दिन कंपनी ने रिकॉर्ड बिक्री की है
  • सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज के 12 लाख से अधिक फोन बिके हैं
  • इससे स्मार्टफोन सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर बढ़ सकता है

Galaxy की प्रीमियम S22 सीरीज के लिए सैमसंग ने 17 से 38 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया है

ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने Amazon और Flipkart की ऑनलाइन फेस्टिव सेल्स के पहले दिन ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के 12 लाख Galaxy स्मार्टफोन बेचे हैं। कंपनी ने इस सेल्स के लिए Galaxy सीरीज के स्मार्टफोन के प्राइसेज में 17 से 60 प्रतिशत की कमी की है।

Samsung ने बताया, "ऑनलाइन फेस्टिव सेल्स के पहले दिन कंपंनी ने 12 लाख से अधिक गैलेक्सी डिवाइसेज बेचे हैं। यह भारत में एक नया रिकॉर्ड है। Amazon और Flipkart पर शानदार ऑफर्स के कारण सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले डिवाइसेज में शामिल हैं। वैल्यू के लिहाज से कंपनी ने एक दिन में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के गैलेक्सी डिवाइसेज की बिक्री की है।" कंपनी ने Galaxy S20 FE 5G, Galaxy S22 Ultra, Galaxy S22, Galaxy M53, Galaxy M33, M32 प्राइम एडिशन और Galaxy M13 के प्राइसेज घटाए हैं। 

Galaxy की प्रीमियम S22 सीरीज के लिए सैमसंग ने 17 से 38 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने कहा, "Amazon Great Indian Festival के पहले दिन सैमसंग का स्मार्टफोन ब्रांड्स में पहला स्थान था। सेल्स की शुरुआत में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से प्रत्येक तीसरा कंपनी का था। इसमें Galaxy M13 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा।" सैमसंग ने Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान नया स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च कर दिया है। नए Samsung 32-inch HD TV 32T4380AK में सभी ओर थिक बैजल्स हैं। इस टीवी में 1366 x 768 पिक्सल LED पैनल के साथ 50Hz रिफ्रेश रेट है। 

कंपनी ने बताया कि Flipkart की Big Billion Days सेल में उसने इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपना मार्केट शेयर दोगुना कर लिया। मार्केट रिसर्च फर्म IDC के अनुसार, इस वर्ष की दूसरी तिमाही में लगभग 57 लाख यूनिट्स के शिपमेंट के साथ  सैमसंग का मार्केट शेयर लगभग 16.3 प्रतिशत का था। कंपनी का कहना है कि फेस्टिव सीजन सेल्स की मजबूत शुरुआत के कारण वह 5G और कुल स्मार्टफोन कैटेगरी में अपनी पोजिशन और मजबूत करेगी। IDC ने एक रिपोर्ट में बताया था कि अप्रैल-जून तिमाही में देश में स्मार्टफोन मार्केट लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 3.5 करोड़ यूनिट्स पर पहुंचा था। इसमें चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की बिक्री सबसे अधिक थी।  
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable cameras
  • Premium design
  • Vibrant 120Hz display
  • Fluid software experience
  • IP rating and wireless charging
  • Bad
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  3. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  6. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  7. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  9. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  10. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.