50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2K रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च हो सकता है OnePlus 11

OnePlus 11 में 2K रिजॉल्यूशन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। iQoo 11 में 2K फ्लैट डिस्प्ले होने की संभावना है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 17:49 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन मार्केट में जल्द आने वाले iQoo 11 जैसे फोन्स को टक्कर देगा
  • OnePlus 11 में 2K रिजॉल्यूशन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिल सकता है

OnePlus 11 में 6.7 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने OnePlus 10 Pro के अगले वर्जन के तौर पर OnePlus 11 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन मार्केट में जल्द आने वाले iQoo 11 जैसे फोन्स को टक्कर देगा। OnePlus 11 में 2K रिजॉल्यूशन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। iQoo 11 में 2K फ्लैट डिस्प्ले होने की संभावना है। 

चीन के टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo पर OnePlus 11 और iQoo 11 की कथित स्पेसिफिकेशंस दी हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा होंगे जिनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इनमें 5,000 mAh बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकती है। OnePlus 11 में 48 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा दिया जा सकता है। iQoo 11 की कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है। OnePlus 11 में 6.7 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले और प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिल सकता है। इसे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज के दो वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। 

कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में OnePlus Nord N300 5G स्मार्टफोन को अमेरिका में लॉन्च किया था। नॉर्ड सीरीज का यह एक और बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6.56 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिवाइस MediaTek Dimensity 810 SoC से लैस है। OnePlus Nord N300 5G सिंगल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में है। फोन को मिडनाइट जेड कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 228 डॉलर से शुरू होगी। 

इसके नॉच में ही फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह नाइटस्केप और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन कम लाइट में भी बेहतर पिक्चर्स ले सकता है। इस फोन में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart SASA LELE Sale का आज आखिरी दिन, लूट लें ये बेस्ट डील्स!
  2. 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
  4. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 48MP कैमर वाला धांसू फोन! सबसे बड़ा ऑफर
  5. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  6. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  7. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  8. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  9. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  10. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.