Motorola Edge 50 Fusion भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 22999 में लॉन्च

Motorola Edge 50 Fusion Launched in India: मोटोरोला एज 50 फ्यूजन को भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 16 मई 2024 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Fusion में 5000mAh बैटरी है।
  • Motorola Edge 50 Fusion में 50MP का प्राइमरी सेंसर है।
  • Motorola Edge 50 Fusion में 32MP का सेल्फी कैमरा है।

Motorola Edge 50 Fusion में 5,000mAh की  बैटरी मिल रही है, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Motorola Edge 50 Fusion भारत में लॉन्च (Motorola Edge 50 Fusion Launched in India) हो गया है। Motorola का यह नया स्मार्टफोन कुछ बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आता है। Motorola Edge 50 Fusion को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। मार्केट में Motorola Edge 50 Fusion की टक्कर Oneplus, Samsung, Xiaomi जैसे स्मार्टफोन से होगी। इस फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर (Motorola Edge 50 Fusion Camera) मिल रहा है।  हम आपको यहां इस स्मार्टफोन के प्राइस (Motorola Edge 50 Fusion Price In India Rs 22999), फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस (Motorola Edge 50 Fusion Price Battery) की जानकारी दे रहे हैं।

Motorola Edge 50 Fusion Price in India

Motorola Edge 50 Fusion को भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इस फोन के 12GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है। 22 मई 2024 से यह फोन ऑफलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और EMI के जरिए  इस फोन पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है।

Motorola Edge 50 Fusion Features, Specifications

Motorola Edge 50 Fusion में आपको 6.7 इंच कर्व pOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 SoC का प्रोसेसर है, जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 14 OS आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है।           

Motorola Edge 50 Fusion Camera

Motorola Edge 50 Fusion में ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें 50-megapixel Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 50 Fusion Battery

Motorola Edge 50 Fusion में 5,000mAh की  बैटरी मिल रही है, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.2, ड्यूल SIM का सपोर्ट भी आपको मिल रहा है। फोन का वजन 174.9 ग्राम है।


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Varied finishes to choose from
  • Slim IP68-rated design
  • Vibrant 144Hz display
  • Charges up quickly
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Poor video recording
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.