iPhone 14 Pro यूजर्स को बैटरी में परेशानी, Apple के पास जवाब नहीं

यूजर्स का कहना है कि उनका iPhone 14 Pro वायर्ड या वायरलेस कनेक्शंस के जरिए चार्ज करने पर प्रत्येक 10 से 20 मिनटों में रीस्टार्ट हो रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 08:52 IST
ख़ास बातें
  • MagSafe या लाइटनिंग केबल के साथ चार्जिंग पर हैंडसेट रीस्टार्ट हो रहा है
  • iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max दोनों हैंडसेट्स में यह समस्या है
  • iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा

इस हैंडसेट में इससे पहले भी कुछ मुश्किलें आ चुकी हैं

हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 14 Pro के यूजर्स बैटरी में समस्या को लेकर शिकायत कर रहे हैं। इनका कहना है कि उनका iPhone 14 Pro वायर्ड या वायरलेस कनेक्शंस के जरिए चार्ज करने पर प्रत्येक 10 से 20 मिनटों में रीस्टार्ट हो रहा है। इस हैंडसेट में इससे पहले भी कुछ मुश्किलें आ चुकी हैं।

iPhone 14 Pro को लॉन्च होते ही खरीदने वाले कुछ यूजर्स ने दावा किया था कि उनके स्मार्टफोन में Snapchat और Instagram जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करने पर रियर कैमरा सेटअप हिलता है और इसमें नॉइस आती है। इसके बाद Apple ने इस समस्या के समाधान के लिए iOS 16.0.2 अपडेट रिलीज किया था। इस हैंडसेट के कुछ यूजर्स ने Reddit पर पोस्ट्स में बताया है कि MagSafe या लाइटनिंग केबल के साथ चार्ज करने पर उनका स्मार्टफोन रीस्टार्ट हो रहा है। इस समस्या की जानकारी पिछले सप्ताह मिली थी। यूजर्स का कहना है कि ऐसा iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max दोनों हैंडसेट्स में हो रहा है। 

एक यूजर ने कहा कि समस्या बैटरी के 90-95 प्रतिशत के बीच चार्ज होने पर हो रही है और इसके बाद फोन हैंग हो जाता है। Apple ने इस शिकायतों पर कोई जवाब नहीं दिया है। Gadgets 360 ने इस बारे में Apple से संपर्क किया जा है और कंपनी की ओर से जवाब मिलने पर इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा। iPhone 14 Pro का प्राइस भारत में 128 GB वेरिएंट के लिए 1,29,900 रुपये से शुरू होता है।

Apple को अपनी नई iPhone 14 सीरीज के हैंडसेट्स की उम्मीद से कम डिमांड से झटका लगा है। कंपनी ने सप्लायर्स से इस वर्ष की दूसरी छमाही में iPhone 14 की असेंबली को 60 लाख यूनिट्स कम करने को कहा है। कंपनी ने दूसरी छमाही में लगभग 9 करोड़ हैंडसेट बनाने का टारगेट रखा है, जो पिछले वर्ष के समान है। प्रोडक्शन को घटाने के बारे में Apple ने कोई जानकारी नहीं दी है। iPhone 14 के अधिक प्राइस वाले मॉडल्स की डिमांड इसके कम प्राइस वाले हैंडसेट्स से अधिक है। iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा। चीन के बाद दुनिया के इस सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट से Apple को अपना बिजनेस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  4. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  6. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  7. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  8. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  9. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  10. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.