ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस के टॉप फ़ीचर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2016 14:41 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस गोल्ड, सिल्वर, गोल्ड/ ब्लैक कलर में मिलेगा
  • इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • ज़ेडटीई ने अपने नए स्मार्टफोन में 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम दिया है
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने सोमवार को अपनी नूबिया सीरीज का नया हैंडसेट नूबिया ज़ेड11 मिनी एस लॉन्च कर दिया। ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर, गोल्ड/ ब्लैक कलर में मिलेगा। इसकी कीमत 1499 चीनी युआन (करीब 14,870 रुपये) से शुरू होती है। चीन में इसकी बिक्री 25 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। आज हम जानेंगे इस स्मार्टफोन के टॉप फ़ीचर के बारे में।

रियर कैमरा
ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया है 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा। यह कैमरा सोनी आईएमएक्स318 सेंसर, पीडीएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस), अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह ऑब्जेक्ट को 0.1 सेकेंड में कैद कर लेता है। इस कैमरे से कम रोशनी में बेहतर फोटग्राफी होने का दावा भी किया गया है। कंपनी के मुताबिक, रियर कैमरे से क्रिस्प व उचित डिटेलिंग वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं।
Advertisement

फ्रंट कैमरा
फ्रंट कैमरे की बात करें तो कंपनी ने अपने नूबिया ज़ेड11 मिनी एस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। यह कैमरा भी सोनी आईएमएक्स25 सेंसर, फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/2.2 अपर्चर और 5पी लेंस के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फ्रंट कैमरे से शानदार तस्वीर ली जा सकती है और निश्चित तौर पर यह सेल्फी दीवानों का दिल जीत लेगा।
Advertisement
 

रैम व स्टोरेज
ज़ेडटीई ने अपने नए स्मार्टफोन में 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम दिया है। कंपनी ने इस फोन को 64 जीबी और 128 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Advertisement

बैटरी
ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी नॉन-रिमूवेबल है। बैटरी में नियोपावर 2.0 पावर मैनेजमेंट फंक्शन दिया गया है। कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन की बैटरी एक दिन तक चल जाएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build and aesthetics
  • Capable set of cameras
  • All-day battery life
  • Snappy app and gaming performance
  • Bad
  • Slow charging times
  • Custom skin could use some refinement
  • No NFC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.