ज़ेडटीई नूबिया एन3 स्मार्टफोन लॉन्च, 5000 एमएएच बैटरी है इसमें

ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने चीनी मार्केट में नूबिया एन3 नाम का स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस मार्केट में यह फोन ब्लैक, गोल्ड और रेड रंग में उपलब्ध होगा। नूबिया एन3 की कीमत अभी उपललब्ध नहीं है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 9 मार्च 2018 12:03 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में 5.99 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला
  • नूबिया एन3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है

Photo Credit: GizChina

ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने चीनी मार्केट में नूबिया एन3 नाम का स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस मार्केट में यह फोन ब्लैक, गोल्ड और रेड रंग में उपलब्ध होगा। नूबिया एन3 की कीमत अभी उपललब्ध नहीं है। पता चला है कि इसकी बिक्री चीन में 24 मार्च से शुरू होगी। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। लेकिन संभावना प्रबल है, क्योंकि नूबिया एन सीरीज़ के दो हैंडसेट भारतीय मार्केट में उतारे जा चुके हैं।

गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, ZTE Nubia N3 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी की अपनी स्किन का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 5.99 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला। इसके अलावा स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। नूबिया एन3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। याद रहे कि नूबिया एन2 को मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ उतारा गया था। गौर करने वाली बात है कि हैंडसेट का सिर्फ 4 जीबी रैम वेरिएंट है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नूबिया एन3 में डुअल कैमरा सेटअप है। फिलहाल, इनकी क्षमता को लेकर स्थिति साफ नहीं है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

Nubia N3 की अहम खासियत 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अतिरिक्त नूबिया ने एक इनबिल्ट वॉयस कंट्रोल फीचर दिया है जो डिवाइस में वॉयस सर्च में मदद करेगा। अभी इस स्मार्टफोन के बारे में सारी जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैेपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

हां

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1 Nougat

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, ZTE, ZTE Nubia N3, ZTE Nubia N3 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  2. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.