ज़ेडटीई मैक्स एक्सएल लॉन्च, इसमें है 3990 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2017 10:59 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई मैक्स एक्सएल में 3990 एमएएच की बैटरी है
  • फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में 3990 एमएएच की बैटरी है
ज़ेडटीई ने अपना नया स्मार्टफोन मैक्स एक्सएल अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने यूएस सेल्युलर पर ब्लेड मैक्स 3 पेश किया था। ज़ेडटीई मैक्स एक्सएल की कीमत 129 डॉलर (करीब 8,200 रुपये) है। नया डिवाइस बूस्ट मोबाइल टुडे पर मंगलवार से खरीदने के लिए उपलब्ध है। ज़ेडटीई मैक्स एक्सएल में बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है।

ज़ेडटीई मैक्स एक्सएल एक बड़े स्क्रीन वाला स्मार्टफोन है जो 6 इंच 1080 पिक्सल आईपीएस फुलएचडी डिस्प्ले के साथ आता है। सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है। इस चिपसेट को पिछल साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। जबकि कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे सैमसंग गैलेक्सी एस8 भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।  इस फोन में 3900 एमएएच की बड़ी बैटरी है जिसके 26.6 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। 

फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी लेने और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। रियर पर ही स्पीकर भी दिए गए हैं। जबकि पावर और वॉल्यूम बटन स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए ज़ेडटीई मैक्स एक्सएल में 4जी एलटीई के अलावा, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं। मैक्स एक्सएल का डाइमेंशन 165.1x83.82x9.3 मिलीमीटर है। इस डिवाइस को बूस्ट मोबाइल पर 28 डॉलर (करीब 1,700 रुपये) की छूट के साथ 101.99 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) में उपलब्ध है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3990 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, zte moile, zte max xl launch, zte max xl specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.