ज़ेडटीई ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2017 10:11 IST
चीन की दिग्गज़ टेलीकॉम कंपनी ज़ेडटीई ने रविवार को दुनिका पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने कहा कि लाइटनिंग-फास्ट 5जी मोबाइल इंटरनेट सर्विस के 2020 तक शुरू होने की संभावना है।

कंपनी ने कहा कि गीगाबिट फोन पहला स्मार्टफोन है जिसकी डाउनलोड स्पीड 1 गीगाबिट प्रति सेकेंड तक हो सकती है। जो कि आज इस्तेमाल होने वाली पहली जेनरेशन के 4जी सर्विस से 10 गुना ज्यादा बेहतर है।

इस डिवाइस को स्पेन के बार्सिलोना में सोमवार को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया। इस फोन से 360 डिग्री पैनोरैमिक वर्चुअल रियलिटी वीडियो और अल्ट्रा हाई-फाई म्यूज़िक और वीडियो के लिए फास्ट डाउनलोड सपोर्ट मिलता है।

एक ज़ेडटीई प्रवक्ता ने कहा, ''नए डिवाइस के साथ, लोगों के एक-दूसरे से जुड़ने का तरीका हमेशा के लिए बदल जाएगा। 5जी टेक्नोलॉजी पर ध्यान देना ज़ेडटीई के ग्लोबल डेवलेपमेंट की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक होगी। ''
Advertisement

टेक कंपनी ऐसे प्रोडक्ट डेवलेप करने पर ध्यान दे रही है जो 5जी सपोर्ट करें। पांचवीं जेनरेशन वाले नेटवर्क से उन लोगों को तेज कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है जो सीधे फोन से मूवी और टीवी स्ट्रीम करने के आदी हो चुके हैं।
Advertisement

दक्षिण कोरियाई कंपनी कैरियर केटी कॉर्प का लक्ष्य पियोंगचैंग में 2018 विंटर ओलंपिक के दौरान 5जी सर्विस का ट्रायल करना है। 5जी टेक्नोलॉजी का पहला बड़ा ट्रायल 2020 में होने की उम्मीद है।

फॉरेस्टर विश्लेषक थॉमस हसन ने कहा कि ज़ेडटीई इस फोन को 'इनोवेशन दिखाने' और 'सेकेंड्स में पूरी मूवी को डाउनलोड करने में सक्षम होने की झलक' दिखाने के लिए इस्तेमाल कर रही थी। लेकिन इसकी बहुत ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद नहीं है।
Advertisement

उन्होंने आगे बताया, ''सच्चाई यह है कि यह स्मार्टफोन, ग्राहकों के काम नहीं आएगा।'' क्योंकि 5जी और वर्चुअल रियलटी को अभी अधिकतर ग्राहकों तक पहुंचने में सालों का समय लगेगा।
Advertisement

1985 में शउरू हुई ज़ेडटीई टेलीकॉम इक्विपमेंट और सर्विस ऑफर करती है। और कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर के 160 से ज्यादा देशों में ग्राहक इनका इस्तेमाल करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.