ज़ेडटीई ब्लेड मैक्स 3 लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2017 15:31 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई ब्लैड मैक्स 3 में 6 इंच डिस्प्ले है
  • ज़ेडटीई ब्लेड मैक्स 3 एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है
  • इस फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है
चीनी कंपनी ज़ेडटीई ने ब्लेड सीरीज़ का अपना नया स्मार्टफोन मैक्स 3 लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड मैक्स 3 की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 12,800 रुपये) है। इस फोन को 12.5 डॉलर प्रतिमाह की किश्त पर भी 24 महीनों के लिए लिया जा सकता है। यह फोन अमेरिका में यूएस सेल्युलर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ज़ेडटीई ब्लैड मैक्स 3 में (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का 6 इंच डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास है। इस स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में एक डैक (डिजिटल टू एनालॉग कनवर्टर) है जिससे हेडफोन के लिए हाई-क्वालिटी ऑडियो अनुभव मिलने का दावा किया गया है।

कैमरे की बात करें तो नए ब्लेड मैक्स 3 में पीडीएएफ के साथ आरजीबी के लिए 13 मेगापिक्सल और मोनोक्रोम के लिए 13 मेगापिक्सल का एक डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। नए हैंडसेट में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

ज़ेडटीई ब्लेड मैक्स 3 एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है, जिससे 40 घंटे तक का टॉक टाइम और 31 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

इस हैंडसेट का डाइमेंशन 6.49" x 3.31" x 0.35" मिलीमीटर है। वज़न 201 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लैक मैक्स 3 में यूएसबी टाइप सी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, हॉल सेंसर, जायरोस्कोपल और कंपास दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.