13 मेगापिक्सल कैमरे वाला ZTE Blade D6 स्मार्टफोन लॉन्च

13 मेगापिक्सल कैमरे वाला ZTE Blade D6 स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
जेडटीई (ZTE) ब्रांड ने बुधवार को शंघाई में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में मिड-रेंज स्मार्टफोन जेड़टीई ब्लेड डी6 (ZTE Blade D6) लॉन्च किया। इवेंट में कंपनी के स्मार्टहोम प्लेटफॉर्म की भी झलक देखने को मिली। स्मार्टफोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है, पर कंपनी का कहना है कि हैंडसेट अगले कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया, रूस और जापान के मार्केट में बिकने लगेगा, इसके बाद अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा।  

डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय फीचर वाले ZTE Blade D6 हैंडसेट का डिजाइन प्रोफाइल आईफोन 6 प्लस (iPhone 6 Plus) से काफी मेल खाता है। इस स्मार्टफोन में भी हाई-ग्रेड एल्यूमिनियम 6013 एलॉय बॉडी है और यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर MiFavor 3.2 UI का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) रिजॉल्यूशन IPS डिस्प्ले है। डिवाइस 64-bit 1.3GHz quad-core Mediatek MT6735 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ हैंडसेट में 2GB का रैम (RAM) है और ARM Mali-T720 GPU प्रोसेसर के साथ इंटिग्रेटेड है।

ZTE Blade D6 में डुअल एलईडी ट्रू टोन फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 88 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन के साथ यूजर को कई फोटोग्राफी फीचर मिलेंगे, जैसे कि ब्यूटिफिकेशन ऑप्शन, स्माइल शटर फंक्शन, हाई डेफनिशन शूटिंग और ऑटो पनोरमा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले इस डिवाइस में ब्लूटूथ, GPS, वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर हैं।

हैंडसेट में 2200mAh की बैटरी है। ZTE Blade D6 की मोटाई 6.95mm है और वजन 120 ग्राम। हैंडसेट में थ्री इन 2 '3 in 2' ट्रे होल्डर है, जिसमें  माइक्रो-सिम के साथ नैनो-सिम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नैनो-सिम कार्ड के स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन पिंक, गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

ZTE ने इस इवेंट में अपने स्मार्टहोम प्लेटफॉर्म की भी घोषणा की, जिसका इस्तेमाल करके यूजर अपने घर पर हर दिन इस्तेमाल होने वाले डिवाइस जैसे कि लाइट स्विच और बेबी मॉनिटर से कनेक्ट कर सकेंगे। यूजर ऐप का इस्तेमाल करके वायरलेस प्रोटोकॉल, जिंगबी (ZigBee) और 4G LTE कनेक्शन के जरिए कनेक्ट कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »