ज़ेन एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,690 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2016 16:05 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेन एडमायर ड्रैगन की कीमत 5,290 रुपये है
  • ज़ेन एडमायर थ्रिल 4,690 रुपये में मिलेगा
  • दोनों ही फोन रिलायंस जियो के साथ काम करेंगे
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाइल ने दो बेहद ही सस्ते 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल लॉन्च किए हैं। ज़ेन एडमायर ड्रैगन की कीमत 5,290 रुपये है और एडमायर थ्रिल 4,690 रुपये में मिलेगा।

ज़ेन एडमायर थ्रिल में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और हैंडसेट 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। बैटरी 1750 एमएएच की है। फोन के अहम फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है, यानी यह रिलायंस जियो के सिम के साथ काम करेगा।

ज़ेन एडमायर ड्रैगन की बात करें तो यह 5 इंच आईपीएस डिस्प्ले वाला फोन है। एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस डुअल सिम फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। रियर और फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। बैटरी की क्षमता 2500 एमएएच की है।


यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए ज़ेन एडमायर ड्रैगन में 20 क्षेत्रीय भाषा पहले से इंस्टॉल होंगे। इनमें हिंदी, पंजाबी, ऊर्दू, गुजराती, तमिल, तेलुगू और मराठी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zen Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.