ज़ेन सिनेमैक्स 3 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 अगस्त 2016 16:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 5,499 रुपये है
  • फोन में 2900 एमएएच की बैटरी है
  • इस स्मार्टफोन में कई स्मार्ट फीचर होने का दावा किया गया है
घरेलू मोबाइल निर्माता ज़ेन मोबाइल ने सोमवार को अपना नया स्मार्टफोन सिनेमैक्स 3 लॉन्च कर दिया। ज़ेन सिनेमैक्स 3 स्मार्टफोन की कीमत 5,499 रुपये है और यह स्टैंडटोन रियर के साथ ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन के साथ 499 रुपये कीमत का एक मुफ्त प्रोटेक्टिव केस व स्क्रीन गार्ड आता है।

ज़ेन के इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। ज़ेन सिनेमैक्स 3 में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल है। डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2900 एमएएच की बैटरी, जिसके 30 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो ज़ेन सिनेमैक्स 3 में 3जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन एसओएस फीचर के साथ आता है जिससे यू़ज़र इमरजेंसी की स्थिति में पहले से स्टोर किए गए पांच नंबरों पर लोकेशन भेजे सकते हैं।
Advertisement

ज़ेन मोबाइल के सीईओ ने एक बयान में कहा, ''ज़ेन सिनेमैक्स 3 में अफॉर्डेबल कीमत पर कई सारे स्मार्ट फीचर दिए गए हैं जिनसे यूज़र के शानदार अनुभव मिलेगा।'' फोन को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.