Zen Cinemax 3 Review in Hindi, ज़ेन सिनेमैक्स 3 का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 4 जनवरी 2017 16:56 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेन सिनेमैक्स 3 में सैंडस्टोन फिनिश वाला रियर कवर है
  • ज़ेन सिनेमैक्स 3 की कीमत 5,499 रुपये है
  • फोन में बैटरी लाइफ अच्छी है पर बाकी परफॉर्मेंस बेहद खराब है
स्मार्टफोन निर्माता ज़ेन मोबाइल्स बाजार में अपने कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। आज हम ज़ेन के नए स्मार्टफोन ज़ेन सिनेमैक्स 3 का रिव्यू करेंगे। यह स्मार्टफोन ज़ेन के पिछले फोन सिनेमैक्स 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। ज़ेन सिनेमैक्स 2 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।

नए सिनेमैक्स 3 काफी कुछ पिछले स्मार्टफोन जैसा है। लेकिन इसमें स्पेसिफिकेशन अपग्रेड के साथ-साथ स्टोरेज बढ़ाई गई है। लेकिन क्या 5,499 रुपये वाला ज़ेन सिनेमैक्स 3 एक खरीदने लायक स्मार्टफोन है? जानें इस बारे में
Advertisement

डिज़ाइन और बनावट
पहली बार में देखने पर रियर कवर पर जरूरत से ज्यादा उभरे हुए किनारों की वजह से सिनेमैक्स 3 ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 (रिव्यू) की झलक देता है। फोन की बनावट ठीकठाक है हालांकि फोन को देखने पर यह अहसास करना मुश्किल होता है क्योंकि इसका रियर सैंडस्टोन टेक्सचर से लैस है। टेक्सचर की वजह से फोन की ग्रिप अच्छी होती है और उंगलियों के निशान नहीं पड़ता है।
Advertisement
 

फोन का प्रोट्र्यूडिंग फ्रेम खूबसूरती के लिए तो अच्छा है लेकिन डिवाइस को चार्जिंग में लगाने पर यह परेशानी पैदा करता है। यूएसबी पोर्ट भी इस तरह लगाया गया है कि थोड़ा सा हिलने पर ही कनेक्शन टूट जाता है। फोन के साथ आने वाली यूएसबी केबल जरूर थोड़ी लंबी है लेकिन यह अच्छे से काम नहीं करती। और हमें डिवाइस से फाइल कॉपी करते समय कई बार हमें डिसकनेक्शन का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अगर साथ आने वाली केबल खो जाती है तो आपको पास फोन चार्ज करने का कोई विकल्प नहीं रहेगा। क्योंकि फोन के रियर कवर को हटाकर दूसरे केबल से चार्ज करना एक बेहद मुश्किल काम है।
 

फोन में आगे की तरफ नॉन-बैकलिट कैपेसिटिव बटन और रियर पर एक स्पीकर ग्रिल है। डिस्प्ले भी पहले से बेहतर नहीं है। फोन में 480x854 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का 5.5 इंच डिस्प्ले पैनल दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 162 पीपीआई है। व्यूइंग एंगल और कलर रीप्रोडक्शन भी काफी खराब है। फोन में ना तो एम्बियंट लाइट सेंसर है और ना ही एक नोटिफिकेशन एलईडी।
Advertisement
 

फोन में दी गई बैटरी रिमूवेबल है और रियर कवर को हटाने पर दो सिम स्लॉट और एख अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (32 जीबी) देखा जा सकता है। बॉक्स में आपको एक चार्जर, डेटा केबल, हेडसेट, स्क्रीन प्रोटेक्टर और फोन के लिए एक केस मिलेगा। कीमत को देखते हुए फोन के साथ आने वाली एक्सेसरी की क्वालिटी ठीकठाक कही जा सकती है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
ज़ेन सिनेमैक्स 3 में एक 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी7731 प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। इस फोन की परफॉर्मेंस काफी हद तक हमें माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो जैसी लगी जो बेहद अच्छी नहीं है। फोन के बेंचमार्क आंकडड़े भी अच्छे नहीं रहे।
Advertisement
 

यह फोन 4जी सपोर्ट के साथ नहीं आता है जो कई लोगों के लिए दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। यह फोन यूएसबी ओटीजी सपोर्ट नहीं करता। सिनेमैक्स 3 में एक्सेलेरोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।

बात करें सॉफ्टवेयर की तो सिनेमैक्स 3 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के नियर-स्टॉक वर्जन पर चलता है। ज़ेन ने फोन में लॉक स्क्रीन मैगजीन (पेजटू) दैसे कुछ कस्टमाइज़ेशन दिए हैं जिनसे आप न्यूज़ स्निपेट्स देख सकते हैं और पज़ल गेम भी खेल सकते हैं। वीडियो क्लिप खरीदने के लिए अल्ट्रा ज़ोन स्टोर, न्यूज़ स्ट्रीमिंग, टीवी शोज़ और मूवी के लिए नेक्सजीटीवी, सर्विस सेंटर खोजने के लिए ज़ेन केयर और वॉलपेपर, म्यूज़िक आदि के लिए ज़ेन स्टोर जैसे ऐप दिये गए हैं।
 

ज़ेन के अधिकतर ऐप वेबसाइट से बहुत कम लिंक होते हैं। इसके अलावा फोन में कई स्पैम ऐप और ट्रायल गेम भी पहले से प्री-लोडेड आते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इन सभी ऐप सहित गूगल प्ले म्यूज़ुक, प्ले मूवी आदि को सेटिंग ऐप में जाकर 'डिलीट ऐप्लिकेशन' के जरिए अनइंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में एक एसओएस फ़ीचर भी है जिससे लगातार पांच बार पावर बटन दबाकर आप चुनिंदा कॉन्टेक्ट को इमरजेंसी मैसेज भेज सकते हैं।

परफॉर्मेंस
ज़ेन सिनेमैक्स 3 का डिज़ाइन अच्छा नहीं है। यह काफी बड़ा है और इसके बहुत ज्यादा उभरे हुए किनारे के चलते यह जेब में आसानी से फिट नहीं होता। फोन अधिकतर समय आसानी से चलता और हमें फोन में रिव्यू के दौरान गर्माहट की समस्या नहीं हुई। फोन की कॉल क्वालिटी अच्छी है लेकिन इसे शानदार नहीं कहा जा सकता। फोन में 4जी सपोर्ट नहीं है इसलिए आपको 3जी से ही काम चलाना होगा। स्क्रीन का टच रिस्पॉंस बहुत अच्छा नहीं है।
 

जब आप होमस्क्रीन पर के जरिए ब्राउज़िंग कर रहे होते हैं तो एंड्रॉयड ठीकठाक काम करता है लेकिन मल्टीटास्किंग और ऐप लोड करने के दौरान समस्या होती है। क्रोम में वेबसाइट धीमे खुलती है और उन्हें स्क्रॉल करना मुश्किल होता है। फोन में साधारण गेम आसाने से खेल सकते हैं लेकिन अगर आप एसफाल्ट या एल्टोज़ एडवेंचर जैसे गेम खेलना चाहते हैं तो इस फोन में संभव नहीं होगा।

फोन में फुल एचडी वीडियो प्ले होती हैं लेकिन इन्हें देखने में मज़ा नहीं आता और ऐसा डिस्प्ले की खराब क्वालिटी के चलते है। आने वाली नोटिफिकेशन के लिए स्पीकर से आने वाली आवाज़ काफी तेज है।
 

सिनेमैक्स 3 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे क्लोज़अप शॉट अच्छे आते हैं। फोन से ली जाने वाली लैंडस्केप तस्वीरें बहुत खराब होती हैं। फोन में फोकस बहुत धीरे होता है। असल में डिस्प्ले खराब होने के चलते यह कहना बहुत कठिन हो जाता है कि जो तस्वीर आप ले रहे हैं वो अच्छी है या खराब। बात करें सेल्फी की तो फ्रंट कैमरा भी अच्छा नहीं है।

फोन में दिया गया कैमरा ऐप स्टॉक गूगल कैमरा ऐप है जिसमें आपको पैनोरमा, एचडीआर और कुछ दूसरे विकल्प मिल जाएंगे। इसके अलावा कुछ भी खास नहीं है।

फोन में 2900 एमएएच की बैटरी है जो हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 9 घंटे 46 मिनट तक चली। इसे अच्छा कहा जा सकता है। सामान्य इस्तेमला के दौरान हम फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर एक दिन तक चला पाए।
 

हमारा फैसला
बाजार के मौज़ूदा ट्रेड को देखते हुए हमें लगता है कि कंपनी सिनेमैक्स 3 को ज्यादा बेहतर बना सकती थी। इसकी जगह कंपनी ने पिछले साल के फोन में कुछ अपग्रेड के साथ इसफोन लॉन्च कर दिया जो कि पर्याप्त नहीं है। 4जी एलटीई बाजार में सबसे ज्यादा मांग वाला फ़ीचर है इसलिए अब बिना 4जी सपोर्ट वाला नया स्मार्टफोन खरीदना बेकार है। इस स्मार्टफोन को ना खरीदने के लिए एक यही कारण पर्याप्त है।

इसके अलावा सिनेमैक्स 3 की दूसरी कमियों की बात करें तो डिस्प्ले अच्छी नहीं है, परफॉर्मेंस कमजोर है और कैमरा भी साधारण है। फोन का डिज़ाइन भी यूएसबी पोर्ट की वजह से  बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।

बाजार में इस कीमत में ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के साथ कार्बन क्वात्रो एल50 एचडी दूसरे स्मार्टफोन मौज़ूद हैं। कीमत में कटौती के बावज़ूद हम ज़ेन सिनेमैक्स 3 स्मार्टफोन ना खरीदने की सलाह देंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No 4G
  • Flawed chassis design
  • Sub-par performance
  • Low-resolution display
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी7731जी

फ्रंट कैमरा

3.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.