यू यूटोपिया स्मार्टफोन की पहली झलक, जानें क्या है ख़ास

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2015 12:33 IST
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने गुरुवार को यू यूटोपिया स्मार्टफोन पेश करके आखिरकार हाई-एंड सेगमेंट में कदम रख दिया। यह स्मार्टफोन 24,999 रुपये में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी डिलिवरी 25 दिसंबर से शुरू होगी।

यू यूटोपिया का डिजाइन बहुत हद तक यू टेलीवेंचर्स के अन्य हैंडसेट से प्रेरित नज़र आता है। मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन का सबसे पतला हिस्सा 7.2 मिलीमीटर है। यू यूटोपिया हाथों में अच्छा एहसास देता है और इसे ग्रिप करना भी आसान है।
Advertisement
 

रियर कैमरा और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश एक उभार वाले गोलाकर रिंग में मौजूद हैं। पहली नज़र में यह नोकिया लूमिया 1020 की याद दिलाता है। कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आप निचले हिस्से में ब्रांड के लोगो के साथ स्पीकर ग्रिल को देख पाएंगे। वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ हैं और सिमकार्ड स्लॉट बायीं तरफ। हेडफोन जैक टॉप पर है और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट निचले हिस्से में।

यू यूटोपिया 5.2 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) ओजीएस स्क्रीन से लैस है। इसकी पिक्सल डेनसिटी है 565 पीपीआई। डिस्प्ले की शार्पनेस और कलर सेचुरेशन संतोषजनक हैं। ज़ूम इन करने पर टेक्स्ट क्रिस्प नज़र आते हैं। इस पर एक हाथ से टाइप करने में दिक्कत नहीं आती।
Advertisement

यू यूटोपिया में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और मल्टी टास्किंग को आसान बनाने का काम करता है 4 जीबी का रैम। हम आसानी से करीब 20 ऐप को एक साथ इस्तेमाल कर पाए और हमें कोई दिक्कत भी नहीं हुई। आसफाल्ट 8 और मॉडर्न कॉम्बेट 5 जैसे गेम्स स्मार्टफोन पर आसानी से चली। हम विस्तृत तौर पर इसके प्रोसेसर की जांच नहीं कर पाएं हैं, ऐसे में किसी फैसले पर पहुंचना गलत होगा। इसके लिए आपको हमारे रिव्यू का इंतज़ार करना होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसमें से 25 जीबी यूज़र के लिए उपलब्ध होंगे। ये दिक्कत वाली बात नहीं, क्योंकि हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement
 

21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे में सोनी एक्समोर आरएस आईएमएक्स230 सेंसर, ट्रू-टोन डुअल-एलईडी फ्लैश, 5पी लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मौजूद हैं। हालांकि, हैंडसेट के साथ बिताए गए सीमित समय में हमने पाया कि रियर कैमरा उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं देता है। उपयुक्त रोशनी और सूरज की रोशनी में तस्वीरें तो अच्छी आईं। लेकिन कम रोशनी में ली गई फोटो संतोषजनक नहीं थी। कैमरा बार-बार आईएसओ लेवल को मैक्सिमम लेवल तक ले जा रहा था, जिस कारण से दूसरे हैंडसेट की तुलना में इसकी तस्वीरों में ज्यादा ग्रेन नज़र आ रहे थे। कैमरा एचडीआर मोड में तस्वीरें लेने में थोड़ा वक्त लगाता है। इसमें ब्राइटनेस ज्यादा है जिस कारण से कुछ तस्वीरों पर इफेक्ट अप्राकृतिक नज़र आते हैं।

फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। कैजुअल यूज़र के लिए यह कारगर साबित होगा।
Advertisement

यू यूटोपिया सायनोजेन ओएस 12.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यूज़र के पास स्टॉक एंड्रॉयड यूआई चुनने का भी विकल्प मौजूद है। इसे हैंडसेट को सेटअप करते वक्त एक्टिवेट किया जा सकता है, या फिर बाद में भी। दोनों ही मोड में किसी भी फंक्शन को ऑपरेट करना आसान है।
Advertisement
 

यूटोपिया में 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम के क्विक चार्ज़िंग 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। यू का कहना है कि यूटोपिया की बैटरी मात्र 30 मिनट में शून्य से 60 फीसदी चार्ज हो जाएगी। रिव्यू में हम इसकी बैटरी लाइफ की भी जांच करेंगे।

फिंगरप्रिंट सेंसर संतुष्ट नहीं करता है। फिंगरप्रिंट को सेटअप करने के लिए हमें इस पर करीब 15 बार टैप करना पड़ा। इसके बावजूद कई बार फोन को अनलॉक करने में दिक्कत आई। हमने पुराने लॉक पैटर्न को इस्तेमाल करना ही ज्यादा वाजिब समझा। रियर हिस्से में मौजूद स्पीकर से आवाज थोड़ी कम आ रही थी। अगर आपने वीडियो देखते वक्त हैंडसेट को अपनी हाथों में रखा है तो आवाज दबी-दबी सी आएगी।
 

यूटोपिया कंपनी के नए ऐप सर्विस अराउंट यू के साथ आता है। इसका इस्तेमाल यूज़र खाना ऑर्डर करने, फ्लाइट बुक करने, होटल और टैक्सी बुक करने या फिर शॉपिंग के लिए कर सकते हैं। इसे होम स्क्रीन पर दायीं तरफ स्वाइप करके एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी की कोशिश है कि डिवाइस पर हर काम के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने के बजाय यूज़र मात्र एक प्लेटफॉर्म से सारे काम आसानी से पूरे कर सकें।

यू यूटोपिया, कंपनी द्वारा अब तक पेश किया गया सबसे पावरफुल हैंडसेट है। इस हैंडसेट ने हमें कुछ विभाग में काफी प्रभावित किया, लेकिन कुछ में निराश भी। हालांकि मेटल यूनीबॉडी डिजाइन, क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम, इस फोन को लोकप्रिय बना सकता है। स्पेसिफिकेशन के मामले में इसकी भिड़ंत सीधे तौर पर वनप्लस 2 और मोटो एक्स स्टाइल से होगी, जबकि इसकी कीमत इन दोनों हैंडसेट से कम है। क्या आप यह हैंडसेट खरीद सकते हैं? इसके लिए हमारे रिव्यू का इंतज़ार करिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.