Yu Yureka Black एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

अब तक Yu Yureka Black स्मार्टफोन के बारे में कई टीज़र ज़ारी किए जा चुके हैं। मंगलवार को इस हैंडसेट का नया टीज़र का जारी किया गया है। इससे पुष्टि हुई है कि यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2017 11:28 IST
ख़ास बातें
  • 1 जून को यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च होगा
  • यह कंपनी के पुराने व बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट यू यूरेका का नया अवतार होगा
  • अब तक Yu Yureka Black के बारे में कई टीज़र ज़ारी किए जा चुके हैं
पिछले हफ्ते माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने जानकारी दी थी कि वह 1 जून को यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। यह कंपनी के पुराने और बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट यू यूरेका का नया अवतार होगा। अब तक Yu Yureka Black स्मार्टफोन के बारे में कई टीज़र ज़ारी किए जा चुके हैं। मंगलवार को इस हैंडसेट का नया टीज़र जारी किया गया है। इससे पुष्टि हुई है कि यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि यू टेलीवेंचर्स ने पिछले साल यूनिकॉर्न हैंडसेट के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की थी।

Not for the superstitious, Black is for the one who challenges. Yureka Black – 2 Days to go! Register: https://t.co/xS1KW1bdoc #BlackisBack pic.twitter.com/qWBT2tO4zM

— YU (@YUplaygod) May 30, 2017 हफ्ते भर पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजे थे। मीडिया इनवाइट में यू यूरेका की एक तस्वीर को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। इसके साथ ही टैगलाइन है, ''यूरेका इज़ बैक विद ब्लैक।'' इस इनवाइट में आगे लिखा है, '' Break rules. Shatter stereotypes.'' यू यूरेका ब्लैक कलर वेरिएट के लॉन्च से जुड़ा हैशटैग है #BlackAintForAll। हमने कंपनी से बात की और जानकारी मिली कि यह पूरी तरह से नया स्मार्टफोन होगा, ना कि पुराने फोन का एक कलर वेरिएंट। नए फोन को यूरेका ब्लैक नाम दिया जाएगा।

यू यूरेका स्मार्टफोन, 2014 में लॉन्च हुआ था। और लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए अब इसे ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, नए Yu Yureka Black स्मार्टफोन में पूरी तरह से नए स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

नए कलर वेरिएंट को उस समय लॉन्च किया जा रहा है। जबकि माइक्रोमैक्स द्वारा अपने यू टेलीवेंचर्स को बंद किए जाने की ख़बरें हैं। अभी तक, यू ने दो सालों में नौ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और पिछले दो स्मार्टफोन यूरेका एस और यूनीक प्लस अगस्त 2016 में लॉन्च हुए थे। टेलीएनालिसिस की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोमैक्स ने यू मोबाइल से कुछ भी नया ना हासिल करने का हवाला देते हुए यू टेलीवेंचर्स को बंद करने का फैसला किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.