Yu Yureka 2 लॉन्च, 4 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरा से है लैस

माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने हाल ही में अपना यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब यू ने यूरेका सीरीज़ का अपना नया बजट स्मार्टफोन यूरेका 2 पेश कर दिया है। Yu Yureka 2 की कीमत 11,999 रुपये है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 सितंबर 2017 16:39 IST
ख़ास बातें
  • यू यूरेका 2 की कीमत 11,999 रुपये है
  • फोन एक्सक्लूसिव तौर पर 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने हाल ही में अपने यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब इस ब्रांड ने यूरेका सीरीज़ का नया बजट स्मार्टफोन यू यूरेका 2 पेश किया है। Yu Yureka 2 की कीमत 11,999 रुपये है। यूरेका 2 स्मार्टफोन 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली बिग बिलियन सेल में उपलब्ध होगा। यूरेका 2 की ख़ासियत की बात करें तो फोन में 4 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी इसका एक अहम फीचर है।

यू यूरेका 2 में एक 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 64 जीबी है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है।

यूरेका 2 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, जबकि सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप में नाइट मोड, मल्टी शॉट जैसे दूसरे फ़ीचर दिए गए हैं।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3930 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी के बारे में 24 घंटे से भी ज़्यादा स्टैंडबाय और म्यूज़िक प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। बैटरी क्विक चार्ज 3.0 तकनीक सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो जैसे स्टैंडर्ड फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सीलेरोमीटर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3930 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid लाई थ्री-इन-वन स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  2. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  3. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  4. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  5. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  10. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.