Yu Yunique 2 की बिक्री आज फ्लिपकार्ट पर होगी शुरू

माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने इसी हफ्ते अपना नया हैंडसेट यू यूनीक 2 लॉन्च किया। यू यूनीक 2 कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट यू यूनीक का ही नया वेरिएंट है। Yu Yunique 2 स्मार्टफोन गुरुवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदने के लिए दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। यू यूनीक 2 की कीमत 5,999 रुपये है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जुलाई 2017 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Yu Yunique 2 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी
  • इस स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी है
  • फोन की कीमत 5,999 रुपये है
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने इसी हफ्ते अपना नया हैंडसेट यू यूनीक 2 लॉन्च किया। यू यूनीक 2 कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट यू यूनीक का ही नया वेरिएंट है। Yu Yunique 2 स्मार्टफोन गुरुवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदने के लिए दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। यू यूनीक 2 की कीमत 5,999 रुपये है। फोन शैंपेन व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। नए यू यूनीक 2 हैंडसेट की अहम खासियतों में 5 इंच डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हैं। बता दें कि यू यूनीक को 2015 में लॉन्च किया गया था।
 

यू यूनीक 2 के स्पेसिफिकेशन

Yu Yunique 2 में आपको 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720-एमपी1 650 इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

4जी वॉयस ओवर एलटीई को सपोर्ट करने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। माइक्रोमैक्स ब्रांड के इस हैंडसेट की एक अहम खासियत कैमरा है। यू यूनीक 2 में 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस वाला कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एक फ्लैश भी मौज़ूद है।

बैटरी की क्षमता 2500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 72.7x145x9.15 मिलीमीटर है और वज़न 159 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वीओएलटीई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और यूएसबी कनेक्टिविटी शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.