शाओमी का स्मार्टफोन प्रोसेसर 28 फरवरी को होगा लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 20 फरवरी 2017 19:03 IST
ख़ास बातें
  • यह लॉन्च इवेंट चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित की जा रही है
  • शाओमी मी 5सी हो सकता है पाइनकोन प्रोसेसर पर चलने वाला कंपनी का पहला फोन
  • चिप को 10एनएम प्रक्रिया से बनाए जाने की उम्मीद है
चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने जानकारी दी है कि वह 28 फरवरी को पाइनकोन प्रोसेसर को पेश करेगी। कंपनी ने लॉन्च इवेंट की जानकारी सोशल मीडिया साइट वीबो पर दी। गौर करने वाली बात है कि पिछले कई दिनों से शाओमी द्वारा प्रोसेसर बनाए जाने की ख़बरें आ रही थीं।

आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, शाओमी के पाइनकोन प्रोसेसर को 28 फरवरी को भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे पेश किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित की जा रही है।
Advertisement

शाओमी मी 5सी पाइनकोन प्रोसेसर पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। वॉल स्ट्रीट की एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि शाओमी खुद प्रोसेसर बनाकर ऐप्पल, सैमसंग और हुवावे जैसी कंपनियों को चुनौती देगी।

महीने की शुरुआत में शाओमी पाइनकोन प्रोसेसर के आधिकारिक वीबो पेज को लाइव किया गया था।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब शाओमी क्वालकॉम या मीडियाटेक के अलावा किसी अन्य प्रोसेसर पर हाथ आज़माएगी। कुछ साल पहले शाओमी रेडमी 2ए में लीडकोर चिपसेट का इस्तेमाल किया था। शुरुआती लीक के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी दो प्रोसेसर लॉन्च करेगी। पाइनकोन 1 में ऑक्टा-कोर कॉर्टेक्स ए53 सीपीयू होगा। पाइनकोन 2 में चार कॉर्टेक्स-ए73 और चार कॉर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर होंगे। जीपीयू पर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन चिप को 10एनएम प्रक्रिया से बनाए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

अपना प्रोसेसर बनाने का मतलब है कि आने वाले समय में शाओमी और क्वालकॉम की साझेदारी लगभग खत्म हो जाएगी। क्वालकॉम के चिपसेट शाओमी के ज़्यादातर हैंडसेट में इस्तेमाल किए जाते हैं। हम पाइनकोन प्रोसेसर को शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 में इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Pinecone, Xiaomi mi 5c, Xiaomi Pinecone, Mobiles, Qualcomm
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  2. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  2. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  3. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  4. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  5. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  6. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  7. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  8. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  9. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  10. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.