Xiaomi के 'अनोखे' फोल्डेबल स्मार्टफोन का वीडियो सार्वजनिक

Xiaomi ने अपने प्रोटोटाइप फोल्डेबल स्मार्टफोन का एक और वीडियो साझा किया है। कंपनी ने फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, वीडियो से साफ है कि कंपनी अपने फोल्डेबल हैंडसेट को लेकर गंभीर है और वह इस पर ज़ोर-शोर से काम भी कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2019 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi डबल-फोल्डिंग डिज़ाइन पर काम कर रही है
  • Samsung, Huawei और Motorola जैसे ब्रांड भी ला रहे हैं फोल्डेबल फोन
  • मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में पेश किए गए थे दो फोल्डेबल स्मार्टफोन
Xiaomi ने अपने प्रोटोटाइप फोल्डेबल स्मार्टफोन का एक और वीडियो साझा किया है। कंपनी ने फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, वीडियो से साफ है कि कंपनी अपने फोल्डेबल हैंडसेट को लेकर गंभीर है और वह इस पर ज़ोर-शोर से काम भी कर रही है। इस फोन की पहली झलक जनवरी में मिली थी। Xiaomi का फोल्डेबल प्रोटोटाइप हैंडसेट डबल फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ आता है। यह अब तक पेश किए गए अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिज़ाइन से बिल्कुल अलग है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के कितने करीब है।

वीडियो को पहले शाओमी के आधिकारिक वीबो अकाउंट से साझा किया गया। इस वीडियो में कंपनी का फोल्डेबल फोन का प्रोटोटाइप नज़र आ रहा है। इससे कुछ भी नया खुलासा नहीं हुआ है। वीडियो में एक शख्स फोन को अनफोल्डेड स्टेट में पोर्ट्रेट मोड में इस्तेमाल करता नज़र आ रहा है। इसके बाद वो शख्स फोन का ऑरियेंटेशन बदलता है। फिर फोन को दोनों तरफ से मोड़ कर नूडल्स के बॉक्स में रख देता है। स्क्रीन की ऑरियेंटेशन बदलने और फोन की यूआई को टैबलेट मोड से फोन मोड में बदलने पर सॉफ्टवेयर लैग साफ नज़र आता है। मार्केट में इस फोन को पेश करने से पहले Xiaomi को इस कमी को हर हाल में दूर करना होगा।
Advertisement


शाओमी के अलावा Samsung, Huawei और Motorola जैसे ब्रांड भी अपने फोल्डेबल फोन पर काम कर रहे हैं। Samsung और Huawei ने तो मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में अपने-अपने फोल्डेबल हैंडसेट पेश भी किए थे। सैमसंग का गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन इन-फोल्डिंग डिज़ाइन से लैस है। जबकि हुवावे के मेट एक्स आउट-फोल्डिंग डिज़ाइन है। वहीं, Xiaomi डबल-फोल्डिंग डिज़ाइन पर काम कर रही है।
Advertisement

मोटोरोला ने भी पुष्टि की है कि वह फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि यह कंपनी के Razr फोन का नया अवतार होगा। इस फोन में वर्टिकल फोल्डिंग डिज़ाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। खबर है कि Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोन में सेकेंडरी स्क्रीन होगी। जो फोन के फोल्ड होने पर साफ-साफ नज़र आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Foldable Phone, Foldable Phones, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.