Xiaomi का 'देश का स्मार्टफोन' होगा फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव

चीनी कंपनी शाओमी एक बार फिर हाज़िर है और इस बार भारतीय बाज़ार में 'देश का स्मार्टफोन' लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसी महीने 'देश का स्मार्टफोन' के बारे में जानकारी देना शुरू किया है। शाओमी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि आने वाला शाओमी स्मार्टफोन एक बड़ी बैटरी वाला डिवाइस होगा।

Xiaomi का 'देश का स्मार्टफोन' होगा फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव
ख़ास बातें
  • शाओमी के देश का स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा
  • फ्लिपकार्ट ने साइट पर आने वाले डिवाइस के लिए एक पेज बना दिया है
  • कंपनी के मुताबिक आने वाले फोन में बड़ी बैटरी होगी
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी एक बार फिर हाज़िर है और इस बार भारतीय बाज़ार में 'देश का स्मार्टफोन' लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसी महीने 'देश का स्मार्टफोन' के बारे में जानकारी देना शुरू किया है। शाओमी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि आने वाला शाओमी स्मार्टफोन एक बड़ी बैटरी वाला डिवाइस होगा। इसके अलावा टैगलाइन 'देश का स्मार्टफोन' से इस हैंडसेट के किफ़ायती दाम में लॉन्च किए जाने के संकेत भी मिलते हैं। यह मेड इन इंडिया फोन होगा। और अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने भी खुलासा कर दिया है कि आने वाला 'देश का स्मार्टफोन' फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है कि 30 नवंबर को नया शाओमी फोन लॉन्च होगा।

फ्लिपकार्ट ने आने वाले शाओमी स्मार्टफोन के लिए एक नया पेज बना दिया है। फ्लिपकार्ट ने अपने टीज़र में हैशटैग #DeshKaSmartphone इस्तेमाल किया है। और इसके फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होने का खुलासा किया है। फ्लिपकार्ट ने शाओमी के आने वाले डिवाइस के पेज पर दो वीडियो टीज़र भी पोस्ट किए हैं। सभी टीज़र में कंपनी जोर देकर बैटरी का प्रचार कर रही है।
 
desh ka smartphone flipkart

30 नवंबर को लॉन्च होने वाले डिवाइस में सबसे अहम दावेदारी शाओमी रेडमी 5ए की है। इसकी एक बड़ी वज़ह है रेडमी इंडिया के हैंडल से होने वाले ट्वीट, जिसमें एक रेडमी ब्रांड डिवाइस का खुलासा किया गया था। इसके अलावा एक दूसरी वजह है इसका किफ़ायती दाम- 599 चीनी युआन (करीब 5,800 रुपये)। शाओमी अगर रेडमी 5ए डिवाइस को भारत में चीन में उपलब्ध कराए गए दाम से कम में लॉन्च करती है तो, शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन, शआोमी रेडमी 4ए से सस्ता होगा। भारत में अभी यह शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसके अलावा रेडमी 5ए की बैटरी लाइफ भी इसके पक्ष में जाती है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 8 दिन तक चलेगी जो असाधारण है। इसके अलााव यह मीयूआई 9 पर चलता है।

शाओमी रेडमी 5ए के स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी 5ए में  5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 296 पीपीआई है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए रेडमी 5ए में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, फेशियल रिकग्निशन के साथ आता है। 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

रेडमी 5ए मीयूआई 9 पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 140.4 x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। अभी चीन से बाहर दूसरे बाज़ारो में फोन को उपलब्ध कराने के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

शाओमी अभी हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी के लिहाज से पहले स्थान पर काबिज हुई है। ऐसा लगता है कि कंपनी इस बढ़त को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती और इसीलिए लगातार बजट कैटेगरी में अपने प्रभुत्व को कायम रखना चाहती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »