Xiaomi ला रही है 'देश का स्मार्टफोन', 30 नवंबर को होगा लॉन्च

शाओमी अभी हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी के लिहाज से पहले स्थान पर काबिज हुई है। ऐसा लगता है कि कंपनी इस बढ़त को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती।

Xiaomi ला रही है 'देश का स्मार्टफोन', 30 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • भारतीय मार्केट में एक और रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  • नए रेडमी हैंडसेट को 30 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • यह मेड इन इंडिया फोन होगा
विज्ञापन
शाओमी अभी हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी के लिहाज से पहले स्थान पर काबिज हुई है। ऐसा लगता है कि कंपनी इस बढ़त को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती। क्योंकि शाओमी भारतीय मार्केट में एक और रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नए रेडमी हैंडसेट को 30 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह मेड इन इंडिया फोन होगा। शाओमी ने ट्विटर पर इस स्मार्टफोन को 'देश का स्मार्टफोन' का तमगा दिया है।

इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से दी गई। इसके बाद शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी ट्वीट करके इसी जानकारी को दोहराया। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही प्रोफाइल के ट्वीट में इस्तेमाल की गई तस्वीर एक जैसी ही है। मज़ेदार बात यह है कि रिलायंस जियो के जियो फोन को 'इंडिया का स्मार्टफोन' के नाम से प्रमोट किया जाता है, वो भी फीचर फोन होने के बावजूद। हालांकि, शाओमी के अगले हैंडसेट के फीचर फोन होने की संभावना बेहद कम है।

ध्यान रहे कि भारतीय मार्केट में शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन 5,999 रुपये का है। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि कंपनी 5,000 रुपये से नीचे जाएगी या नहीं। दूसरी तरफ, Xiaomi Redmi 5A को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अभी कुछ दिन पहले भारतीय मार्केट में पकड़ और मजबूत करने व अपने हैंडसेट की बिक्री बढ़ाने के लिए शाओमी ने मी एक्सचेंज प्रोग्राम का ऐलान किया। मी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत, नए Xiaomi स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अपनी सुविधा के अनुसार पास के किसी भी मी स्टोर होम जाना होगा। यहां पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज किया जा सकता है। कैशीफाई की टीम ग्राहक के पुराने हैंडसेट की कीमत लगाएगी और इसके बाद ग्राहकों को नए शाओमी स्मार्टफोन पर दिए जाने वाली छूट के बारे में बताया जाएगा।

जहां तक स्मार्टफोन का सवाल है कि कंपनी ने हाल ही में शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट हैंडसेट को भारतीय मार्केट में उतारा था। दरअसल, कंपनी ने युवाओं के लिए सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन पेश किए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Smartphones, Xiaomi Redmi Phones
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »