Xiaomi पहली बार भारत में लॉन्‍च करेगी ‘Xiaomi 14 Civi’ स्‍मार्टफोन, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

Xiaomi 14 Civi : यह CIVI 4 Pro का रीब्रैंडेड मॉडल होगा इसलिए ज्‍यादातर फीचर उसी के जैसे हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Civi को किया जा सकता है भारत में लॉन्‍च
  • CIVI 4 Pro का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है यह फोन
  • पहली बार भारत में लॉन्‍च होगा कोई CIVI स्‍मार्टफोन

चीन में आए CIVI 4 Pro में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है।

Xiaomi की Civi सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स बीते कुछ साल से चीन में लॉन्‍च किए जा रहे हैं। अब कंपनी इस सीरीज को भारत में भी पेश करने की योजना बना रही है। दो दिन पहले ही चीन में CIVI 4 Pro नाम के एक स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया गया है। कहा जा रहा है कि यह मॉडल भारत में भी पेश किया जाएगा। गिजमोचाइना ने एक रिपोर्ट में कहा है कि CIVI 4 Pro को भारत में अलग नाम से पेश किया जाएगा। यह Xiaomi 14 Civi हो सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, क्‍योंकि यह CIVI 4 Pro का रीब्रैंडेड मॉडल होगा इसलिए ज्‍यादातर फीचर उसी के जैसे हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भारतीय यूजर्स को शाओमी की तरफ से एक पावरफुल डिवाइस एक्‍सपीरियंस करने को मिल सकती है।   
Advertisement

Xiaomi CIVI सीरीज का डिजाइन भी काफी स्‍टाइलिश है। चीन में आए CIVI 4 Pro में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है, जोकि काफी पावरफुल है। इस फोन में Leica पावर्ड कैमरा सिस्‍टम दिया गया है, ताकि यूजर्स को फोटोग्राफी के लेवल पर शानदार अनुभव मिले। 

गिजमोचाइना का यह भी दावा है कि उसने Mi Code में Xiaomi 14 Civi को स्‍पॉट किया है यानी CIVI 4 Pro  स्‍मार्टफोन को Xiaomi 14 Civi नाम से रीब्रैंड किया जा रहा है। डिवाइस का कोडनेम ‘चेनफेंग' और इंटरनल मॉडल नंबर ‘N9' बताया जाता है। फोन की इंडिया में प्राइसिंग को लेकर अभी जानकारी नहीं है। अगर यह फोन देश में लॉन्‍च होता है तो निश्चित रूप से मिड प्रीमियम रेंज में आना चाहिए। 
Advertisement

खास यह भी है कि Xiaomi 14 Civi को सिर्फ भारतीय मार्केट के लिए लाया जा रहा है। बाकी मार्केट्स में यह फोन नहीं आएगा। लॉन्‍च डेट के बारे में भी अभी जानकारी नहीं है, क्‍योंकि यह चीन में आ गया है तो 2 से 3 महीनों के अंदर भारत में पेश किया जा सकता है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.