Xiaomi नए हाई-एंड स्मार्टफोन पर कर रही है काम, 3.2x 75 mm पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ आएगा!

ऐसा भी हो सकता है कि यह कंपनी का अपकमिंग Mix 5 स्मार्टफोन हो, जिसकी तस्वीरें और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को अप्रैल में इसी टिपस्टर ने लीक किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 21:39 IST
ख़ास बातें
  • एक टिप्सटर का दावा है कि Xiaomi एक हाई-एंड फोन पर काम कर रही है
  • इसमें 3.2x 75 mm पेरिस्कोप जूम कैमरा शामिल होने का दावा किया गया है
  • टिप्सटर के अनुसार यह अपकमिंग फोन Xiaomi 14 Ultra नहीं होगा

Xiaomi 13 Ultra, जिसे इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था

Xiaomi ने अपने हाई-एंड डिवाइस को लॉन्च करने का सिलसिला तेज कर दिया है। हाल ही में चीन में फ्लैगशिप Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अपने Redmi ब्रांड की प्रीमियम Redmi K70 सीरीज को पेश किया था। इसके पहले से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि चाइनीज टेक कंपनी आने वाले समय में Xiaomi 14 Ultra, Mi Mix 5 या Mix Flip फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर सकती है। अब, चीन में बड़े-बड़े लीक्स देने के लिए मशहूर एक लीक्सटर ने दावा किया है कि कंपनी एक नए डिवाइस पर काम कर रही है, जिसमें 3.2x 75 mm पेरिस्कोप जूम कैमरा शामिल होगा।

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित) ने एक पोस्ट में दावा किया है कि Xiaomi अपकमिंग 14 Ultra के अलावा एक अन्य हाई-एंड स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, पोस्ट में लीक्सटर ने मॉडल का नाम या उससे जुड़े कोई अन्य सकेंत नहीं दिए हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि कंपनी जिस मॉडल को टेस्ट कर रही है, उसमें 3.2x 75 mm पेरिस्कोप जूम कैमरा मिलेगा।
Advertisement

यूं तो पोस्ट में मॉडल का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए टिप्सटर ने स्पष्ट किया कि यह डिवाइस Xiaomi 14 Ultra नहीं है। ऐसा हो सकता है कि यह कोई Civi लाइनअप का फोन हो, जिसे कंपनी केवल अपने घरेलू बाजार में बेचती है।

ऐसा भी हो सकता है कि यह कंपनी का अपकमिंग Mix 5 स्मार्टफोन हो, जिसकी तस्वीरें और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को अप्रैल में इसी टिपस्टर ने लीक किया था। लीक में स्मार्टफोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स की बात की गई थी, लेकिन कैमरा की जानकारी नहीं दी गई थी।
Advertisement

इस अपकमिंग स्मार्टफोन के  Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 12GB रैम, 256GB इनबिल्ट स्टोरेज, 4,820mAh बैटरी और 200W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होने की जानकारी दी गई थी। इसके अलावा, लीक की गई तस्वीर में फोन का फ्रंट डिजाइन दिखाया गया था, जिससे पता चला था कि इसमें फ्रंट कैमरा के लिए कोई कटआउट नहीं होगा, जिससे अंदाजा लगाया गया था कि Mix 5 को अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Upcoming Smartphones, Xiaomi Mix 5
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.