Redmi 9A की अगली सेल अब 9 सितंबर को, इन ऑफर्स के साथ मिलेगा खरीदने का मौका

Redmi 9A स्मार्टफोन के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। जैसे कि हमने बताया कि Redmi 9A फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन ऑप्शन हैं मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 4 सितंबर 2020 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A की पहली सेल आज आयोजित की गई थी
  • अगली सेल Amazon, Mi.com और Mi Home के माध्यम से उपलब्ध होगी
  • रेडमी 9ए में मिलेंगी तीन कलर ऑप्शन

Redmi 9A फोन 5,000mAh बैटरी से लैस है

Redmi 9A स्मार्टफोन Xiaomi सब-ब्रांड का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है, जिसकी अगली सेल 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रेडमी 9ए स्मार्टफोन इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था, जो कि ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच जैसी बड़ी बैटरी से लैस है। इस स्मार्टफोन में आपको सिंगल रियर कैमरा के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, इस रेडमी 9ए फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फोन की जैसे Amazon, Mi.com और Mi Home के माध्यम से शुरू की जाएगी।
 

Redmi 9A price in India, sale offers

रेडमी 9ए स्मार्टफोन के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। जैसे कि हमने बताया कि Redmi 9A फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन ऑप्शन हैं मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू।
Advertisement

रेडमी 9ए स्मार्टफोन की अगली सेल भारत में 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे Mi.com, Amazon, Mi Home के माध्यम से शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह फोन ऑफलाइन रीटेल पार्टनर्स के जरिए भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे। अमेज़न पर HSBC Cashback Cards पर 5 प्रतिशत इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा और प्राइम मेंबर्स को भी Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ट पर 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। जबकि जो ग्राहक प्राइम मेंबर नहीं है उन्हें 3 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा चुनिंदा कार्ड्स पर बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प भी शामिल हैं।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है।
Advertisement

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से रेडमी 9ए की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.